देखिए वीडियो: अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सागर के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद पूरे प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई तेज की गई है।
इंदौर में भी आबकारी विभाग ने अभियान बढ़ाने का दावा किया है। विभाग के मुताबिक 1 अप्रैल से अब तक करीब 4 करोड़ रुपए कीमत की अवैध शराब जब्त की जा चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा वाहनों को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। जून में अवैध शराब तैयार करने वाली फैक्ट्री पकड़े जाने की जानकारी भी विभाग ने दी है।
3 दिन में 109 प्रकरण, 400 लीटर शराब जब्त
असिस्टेंट कमिश्नर आबकारी अभिषेक तिवारी के मुताबिक 6, 7 और 8 सितंबर को चलाए गए विशेष अभियान में 109 प्रकरण दर्ज किए गए और करीब 400 लीटर शराब जब्त की गई।
तीन दिन में सामने आया यह आंकड़ा बताता है कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान को किस स्तर पर तेज किया गया है।
6 महीने में 4 करोड़ की शराब जब्त
आबकारी विभाग के अनुसार 1 अप्रैल से अब तक करीब 4 करोड़ रुपए की शराब जब्त की गई है। इसके अलावा 100 से अधिक वाहन भी पकड़े गए हैं। जून में एक ऐसी फैक्ट्री पकड़े जाने का दावा किया गया, जहां कथित तौर पर अवैध शराब तैयार की जा रही थी।
हालांकि, इन आंकड़ों के साथ यह सवाल भी खड़ा होता है कि लगातार हो रही जब्ती सिर्फ विभाग की सक्रियता का संकेत है या इंदौर में अवैध शराब के कारोबार का नेटवर्क अपेक्षा से कहीं बड़ा है।
12 टीमें, प्रमुख रास्तों और टोल नाकों पर निगरानी
जिले में आबकारी विभाग की 12 टीमें निगरानी और कार्रवाई में जुटी हैं। दूसरे जिलों से इंदौर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों और टोल नाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विभाग ने बेटमा, बायपास, पिगडंबर और सांवेर सहित संवेदनशील मार्गों पर 24 घंटे निगरानी जारी रखने की बात कही है।
अब सिर्फ शराब नहीं, पूरा नेटवर्क निशाने पर
अधिकारियों को ऐसे स्थानों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, जहां अवैध शराब के निर्माण, भंडारण या परिवहन की आशंका है। विभाग का फोकस अब केवल शराब लेकर जा रहे लोगों को पकड़ने तक सीमित नहीं रखने की बात कही गई है।
आबकारी अधिकारियों को शराब की पूरी सप्लाई चेन खंगालने के निर्देश दिए गए हैं—शराब कहां तैयार हो रही है, कहां से लाई जा रही है, किन रास्तों से पहुंच रही है और किन लोगों के जरिए इसकी बिक्री हो रही है।
सागरकांड के बाद बढ़ा दबाव
सागर के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में आई है। मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई की खबरों के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब के खिलाफ सख्ती बढ़ी है।
इंदौर में भी आबकारी विभाग पर अब यह दबाव है कि कार्रवाई केवल जब्ती के आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि अवैध शराब के निर्माण और सप्लाई से जुड़े बड़े नेटवर्क तक पहुंचे।
4,151 बल्क लीटर की बड़ी जब्ती भी हो चुकी
हाल ही में इंदौर में आबकारी विभाग की एक बड़ी कार्रवाई में 470 पेटी और करीब 4,151 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई थी। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
अब देखना यह है कि आने वाले दिनों में कार्रवाई का फोकस केवल शराब और वाहनों की जब्ती तक रहता है या विभाग उन लोगों तक भी पहुंचता है, जो इस पूरे अवैध कारोबार के पीछे सक्रिय हैं।
संबंधित समाचार

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!