देखिए वीडियो: 33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) की योजना क्रमांक 171 से मुक्ति की मांग को लेकर पुष्प विहार कॉलोनी के प्लॉटधारकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
करीब 33 वर्षों से योजना में फंसे प्लॉटों को लेकर रहवासी अब IDA कार्यालय पहुंचे और जल्द योजना समाप्त कर राजपत्र में अधिसूचना प्रकाशित करने की मांग की। विरोध के दौरान प्लॉटधारकों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।
प्लॉटधारकों का कहना है कि योजना से मुक्ति के लिए मांगी गई पूरी प्रतिफल राशि 22 दिसंबर 2024 को जमा कराई जा चुकी है।
इसके बावजूद अब तक जमीन को योजना से मुक्त करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। उनका सवाल है कि जब प्राधिकरण को राशि मिल चुकी है तो योजना खत्म करने में देरी क्यों की जा रही है?
132 के बाद 171 में फंसी जमीन
पुष्प विहार का विवाद करीब तीन दशक पुराना है। प्लॉटधारकों के मुताबिक पहले इस क्षेत्र में योजना क्रमांक 132 लागू की गई थी, जिसके खिलाफ मामला हाईकोर्ट पहुंचा और बाद में योजना समाप्त हुई। इसके बाद वर्ष 2009 में इसी क्षेत्र को योजना क्रमांक 171 में शामिल किया गया।
रहवासियों का आरोप है कि वर्षों तक योजना के तहत न पर्याप्त विकास कार्य हुए और न ही उन्हें जमीन से संबंधित स्पष्ट राहत मिल सकी।
इस बीच कॉलोनी विकसित हो गई और लोग अपने मकानों में रह रहे हैं, लेकिन जमीन पर योजना का दर्जा अब भी बना हुआ है।
2024 में राशि जमा, फिर भी प्रक्रिया अधूरी
प्लॉटधारकों के अनुसार योजना से मुक्ति की प्रक्रिया के तहत अक्टूबर 2024 में राशि जमा कराने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। उन्होंने दिसंबर 2024 में पूरी राशि जमा कर दी। इसके बाद भी अंतिम निर्णय नहीं होने से रहवासी नाराज हैं।
प्लॉटधारकों ने IDA की 8 अगस्त 2025 की बोर्ड बैठक में योजना 171 को लेकर लिए गए निर्णय का भी हवाला दिया है।
उनका कहना है कि योजना से मुक्ति के लिए समिति गठित की गई थी और समिति की रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है, लेकिन इसके बाद भी मामला निर्णायक स्तर तक नहीं पहुंचा।
सोसायटी की जांच को लेकर भी सवाल
रहवासियों का एक प्रमुख सवाल यह है कि योजना में शामिल सहकारी संस्थाओं की जांच और ऑडिट को योजना से मुक्ति की प्रक्रिया से क्यों जोड़ा जा रहा है।
उनका कहना है कि सोसायटियों की जांच अलग विषय है और इसके कारण योजना से मुक्ति की प्रक्रिया अनिश्चितकाल तक लंबित नहीं रखी जानी चाहिए।
हालांकि, प्रशासनिक स्तर पर सहकारी संस्थाओं के रिकॉर्ड और ऑडिट से जुड़े अलग-अलग पहलुओं के कारण प्रक्रिया जटिल होने की बात सामने आती रही है।
6 हजार प्लॉटधारकों की परेशानी
योजना क्रमांक 171 से करीब 6 हजार प्लॉटधारक प्रभावित बताए जा रहे हैं। रहवासियों का कहना है कि यह केवल एक कॉलोनी का मामला नहीं, बल्कि हजारों परिवारों की जमीन, मकान और भविष्य से जुड़ा मुद्दा है। लंबे समय से चल रहे संघर्ष के बाद अब वे आश्वासन के बजाय अंतिम निर्णय चाहते हैं।
विशेष बोर्ड बैठक बुलाने की मांग
प्लॉटधारकों ने IDA से विशेष बोर्ड बैठक बुलाकर योजना क्रमांक 171 को समाप्त करने, नियमानुसार अधिसूचना जारी करने और राजपत्र में प्रकाशन की मांग की है।
रहवासियों का कहना है राशि जमा होने के बाद अब प्रक्रिया को और लंबा नहीं खींचा जाना चाहिए। उनका सीधा सवाल है कि 33 साल का इंतजार खत्म होगा या योजना 171 एक बार फिर फाइलों और बैठकों में उलझी रहेगी?
संबंधित समाचार

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!