एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी: रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

आरक्षित सीटों पर भी कब्जे की शिकायत
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और स्वच्छ कोच उपलब्ध कराने के दावे करता है, लेकिन इंदौर से जुड़ी ट्रेनों में सामने आ रही शिकायतें इन दावों की हकीकत पर सवाल खड़े कर रही हैं। कहीं एसी कोच में चूहे और काकरोच घूमते नजर आ रहे हैं, तो कहीं यात्रियों को गंदी चादर और तकिए दिए जाने की शिकायत है।
शौचालय का फ्लश खराब होने से लेकर आरक्षित कोच में बिना टिकट या अनधिकृत यात्रियों के पहुंचने तक की समस्याएं सामने आ रही हैं। यात्रियों की नाराजगी सिर्फ अव्यवस्थाओं तक सीमित नहीं है। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बाद कई बार समस्या का वास्तविक समाधान करने के बजाय शिकायत को ऑनलाइन ही बंद कर दिया जाता है।
तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की... गांधीनगर से इंदौर आने वाली शांति एक्सप्रेस के बी-5 कोच में यात्रियों ने चूहे और काकरोच दिखाई देने की शिकायत की। यात्रियों के मुताबिक सीट नंबर 25, 26, 28 और 29 के आसपास गंदगी थी।
इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा की गईं। यात्रियों ने कोच में उपलब्ध कराई गई चादर और तकियों की सफाई पर भी सवाल उठाए। शिकायत रेलवे की ऑनलाइन व्यवस्था के जरिए दर्ज कराई गई, लेकिन यात्री का आरोप है कि कुछ ही समय बाद बिना संतोषजनक समाधान के शिकायत बंद कर दी गई।
कामाख्या एक्सप्रेस में काकरोच, फ्लश भी खराब... इसी तरह कामाख्या एक्सप्रेस के एसी बी-4 कोच में भी काकरोच मिलने की शिकायत सामने आई। यात्री के अनुसार कोच में काकरोच घूम रहे थे और शौचालय का फ्लश भी काम नहीं कर रहा था।
शिकायत के बाद रेलवे की ओर से कार्रवाई का भरोसा दिया गया। बाद में यात्री को बताया गया कि ट्रेन के सीमित समय के कारण शिकायत ऑनलाइन बंद की जा रही है और समस्या का समाधान ऑफलाइन किया जाएगा। यात्री का कहना है कि करीब 12 घंटे बाद भी समस्या दूर नहीं हुई।
आरक्षित कोच में सामान्य यात्रियों की भीड़
ट्रेनों में सफाई के अलावा आरक्षित डिब्बों में अनधिकृत यात्रियों के प्रवेश की समस्या भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। हैदराबाद-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस के आरक्षित द्वितीय श्रेणी कोच में सामान्य यात्रियों के बड़ी संख्या में मौजूद होने की शिकायत एक यात्री ने की।
यात्री के मुताबिक कोच नंबर भी स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। इसके चलते आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को अपनी सीट तक पहुंचने और बैठने में परेशानी हुई। शिकायत के बाद रेलवे की ओर से मामले को संबंधित टीम तक भेजने की जानकारी दी गई।
संबंधित समाचार

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!