निगम अफसरों की करतूत: पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

ड्रेनेज के नाम पर भ्रष्टाचार, ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में लग रहा जाम
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगम के जिम्मेदारों और ठेकेदारों की जुगलबंदी ने नसिया रोड की जनता का जीना दुश्वार कर दिया है। मास्टर प्लान की सड़कों में शामिल इस मार्ग पर हाल ही में ड्रेनेज लाइन बिछाने के बाद आनन-फानन में पेवर ब्लॉक बिछाए गए थे, जो बारिश में धंस गए।
हफ्ते भर पहले बनी यह पेवर ब्लॉक की सड़क अब पूरी तरह उखड़ चुकी है। गड्ढों और उभरे पत्थरों के कारण तीन पहिया वाहन पलटने की कगार पर हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।
व्यापारियों और राहगीरों का आरोप है कि नगर निगम के अफसरों ने सीवरेज लाइन डालने वाले ठेकेदारों को अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए गुणवत्ता से खिलवाड़ किया। घटिया निर्माण के कारण पूरी नसिया रोड पर दिनभर यातायात ठप रहता है और लंबा जाम लगा रहता है।
इस मार्ग पर गुजराती समाज के स्कूल और कॉलेज स्थित हैं, जहां रोजाना हजारों छात्र-छात्राएं जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। सड़क की बदहाली ने नसिया रोड के स्थानीय दुकानदारों का धंधा-व्यापार पूरी तरह चौपट कर दिया है।
मामले में नगर निगम जल कार्य विभाग के कार्यपालन यंत्री का कहना है कि बारिश के दौरान कीचड़ से अस्थायी राहत देने के लिए पेवर ब्लॉक लगाए गए थे और मानसून बीतने के बाद पक्की सड़क का निर्माण कराया जाएगा।
वहीं व्यापारी रवि जैन, मुकेश पांडे और दिनेश कुशवाहा ने निगम प्रशासन की इस दलील को खारिज करते हुए लापरवाह अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। व्यापारियों का कहना है कि गैर-जिम्मेदाराना कार्यशैली से न केवल आम जनता मुसीबत में है, बल्कि शासन-प्रशासन की छवि भी धूमिल हो रही है। यदि इस मार्ग पर कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी नगर निगम के लापरवाह अधिकारियों और संबंधित ठेकेदार की होगी।
संबंधित समाचार

250 परिवारों के आशियाने दांव पर:आईडीए की हठधर्मिता से अटकी रजिस्ट्री

सड़कों पर बह रहा सीवरेज का जहरीला पानी:लाखों का टैक्स वसूलने के बाद भी नगर परिषद लाचार

कलेक्टर के बच्चे के लिए मंगाया प्रोटीन पाउडर एक्सपायर्ड निकला:मेडिकल स्टोर सील; संचालक को नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी:पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!