जिस रात आया विस्फोटक उसी रात खिड़की तोड़कर चोरी: पुलिस को शक ‘रैकी कर हुई वारदात’; चोरी में अंदर का ही व्यक्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिस विस्फोटक सामग्री की एंट्री गोदाम के रिकॉर्ड में 7 सितंबर को हुई, उसे बदमाशों ने उसी रात अपना निशाना बना लिया। सीतापाट के जंगल के बीच सुनसान इलाके में बने मैगजीन की खिड़की तोड़कर घुसे बदमाश सीधे उस हिस्से में पहुंचे, जहां विस्फोटक रखा था और करीब 300 किलो विस्फोटक के साथ 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी कर ले गए। वारदात के तरीके ने पुलिस को भी चौंका दिया है। आशंका है कि बदमाशों ने पहले रैकी की और उन्हें गोदाम के भीतर विस्फोटक रखे होने की सटीक जानकारी थी।
बड़गोंदा थाना क्षेत्र के सीतापाट में जंगल के बीच बने विस्फोटक गोदाम से हुई चोरी की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। गोदाम मुख्य मार्ग से करीब डेढ़ किलोमीटर अंदर सर्वे नंबर 212/01 और 214/01 में बना है।
आसपास न आबादी है और न कोई अन्य निर्माण। चारों तरफ जंगल और झाड़ियां होने के कारण रात में यहां अंधेरा और सन्नाटा रहता है। पुलिस के अनुसार बदमाशों ने इसी का फायदा उठाया। उन्होंने मैगजीन की खिड़की तोड़ी और अंदर घुसकर सीधे विस्फोटक सामग्री वाले हिस्से को निशाना बनाया।
इसलिए है अंदर वाले व्यक्ति का हाथ होने का शक?
बदमाशों ने गोदाम में प्रवेश करने के बाद किसी सामान्य सामान को हाथ नहीं लगाया, बल्कि सीधे विस्फोटक रखे हिस्से तक पहुंचे। इसी वजह से पुलिस को शक है कि वारदात के पीछे कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जिसे गोदाम की बनावट और विस्फोटक के स्टोरेज की जानकारी थी।
पुलिस रैकी के एंगल पर भी जांच कर रही है। वहीं चोरी हुई सामग्री के रिकॉर्ड, स्टॉक और उसके उपयोग की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं विस्फोटक की अवैध बिक्री, स्टॉक में गड़बड़ी या निधारित मात्रा से अधिक भंडारण का कोई कनेक्शन तो नहीं है।
विस्फोटक सामग्री के क्रय, परिवहन, भंडारण और उपयोग के लिए लाइसेंस व निर्धारित नियम हैं। खरीदी गई सामग्री, उसके इस्तेमाल और शेष स्टॉक का रिकॉर्ड रखना जरूरी होता है। ऐसे में जंगल के सुनसान इलाके में बने गोदाम से इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।
एडिशनल एसपी राज कृष्णा के अनुसार मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपितों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मामले के खुलासे के लिए एसआईटी भी गठित की गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी के पीछे शामिल लोगों का पता लगाया जाएगा।
7 सितंबर को ही गोदाम में लाई गई थी सामग्री
फरियादी सूरज पिता कांतिलाल पाटीदार की शिकायत के अनुसार बदमाश नाइट्रेट मिक्सर के तीन बॉक्स यानी 75 किलो, 25 एमएम के नौ बॉक्स यानी 225 किलो और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी कर ले गए। जांच में सामने आया है कि चोरी हुई विस्फोटक सामग्री 7 सितंबर को ही गोदाम में लाई गई थी।
इसकी जानकारी अगले दिन संबंधित प्रशासन को दी जानी थी, लेकिन उससे पहले ही बदमाशों ने रात में वारदात कर दी। इतनी कम अवधि में नई आई सामग्री तक सीधे पहुंचना पुलिस के लिए जांच का अहम बिंदु बन गया है।
डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट टीम को बुलाया
वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट टीम को बुलाया। गोदाम के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। इसके अलावा गोदाम तक पहुंचने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस यह पता कर रही है कि वारदात से पहले और बाद में किन लोगों और वाहनों की आवाजाही हुई।
संबंधित समाचार

निगम अफसरों की करतूत:पेवर ब्लॉक धंसे; नसिया रोड पर हादसे की आशंका

जहरीली शराबकांड:करणी सेना नेता समेत तीन आरोपियों के छह मकानों पर चला बुलडोजर; अब तक 16 गिरफ्तार

पॉवर हाउस के पास एमडी ड्रग्स के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार:22.47 ग्राम माल जब्त; आरोपी पर जुआ एक्ट के 4 केस पहले से

टैक्स के पुराने मामलों से मिलेगी मुक्ति:पंप संचालकों को 90 दिन का मौका; 30 दिन में विभाग की ओर से आपत्ति नहीं तो आवेदन स्वत: मान्य

मंदिर की जमीन पर चल रही शराब दुकान पर कार्रवाई:प्रशासन ने खाली करने का नोटिस दिया; जांच के बाद इतना जुर्माना भी

एसी कोच में घूमते नजर आ रहे चूहे और काकरोच चादरें भी गंदी:रेलवे के साफ-सफाई के दावों का खुलासा

ट्रक से गांजा तस्करी:376 किलो माल जब्त

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड का असर; शराब दुकान के खिलाफ महिलाओं का हंगामा, पेटियां जलाईं

होटल में ब्यूटिशियन की मौत:कारोबारी के साथ रुकी थी महिला; शव छोड़कर फरार

रातभर 40 ठिकानों पर छापे:सुबह बंद मकान से 26 पेटी अवैध शराब बरामद

देखिए वीडियो:सोशल मीडिया पर छाए बाबा; दो दिन में हजारों श्रद्धालु पहुंचे, मूर्ति हटाने की चर्चा के बीच देशभर में वायरल हो रहीं रील्स

रात में सुनसान जगह पर मिली एसडीएम की कार:पूछताछ पर गाड़ी ले भागा चालक; युवती भी थी साथ

देखिए वीडियो:जस्टिस कोगजे की नई पारी शुरू; करीब तीन महीने बाद मिला स्थायी चीफ जस्टिस, राज्यपाल ने दिलाई शपथ, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं

हेलमेट नहीं था:चालान कर चौराहे पर लगाई ड्यूटी

देखिए वीडियो:अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, इतने महीने में करोड़ों की शराब जब्त; कई वाहन पकड़े, जहरीली शराबकांड के बाद बढ़ी चौकसी

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार:पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!