खबर
Top News

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार: पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 सितंबर 2026, 12:59 pm
शेयर करें:
उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी उठाएगी सरकार

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश सरकार निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता देने की नई योजना शुरू करने जा रही है।

‘भवन एवं अन्य सन्निर्माण श्रमिक श्री मेधा छात्र उन्नयन योजना’ के तहत चयनित विद्यार्थियों को हर महीने 7,500 रुपए दिए जाएंगे।

योजना का ड्राफ्ट तैयार हो चुका है और इसे गजट नोटिफिकेशन के लिए भेजने की तैयारी है। सरकार इसी साल योजना लागू करने का प्रस्ताव रखती है।

योजना के तहत NEET, JEE और CLAT जैसी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी का खर्च भी शामिल होगा। छात्र इस राशि का इस्तेमाल कोचिंग फीस, ट्यूशन, किताबें, हॉस्टल, आने-जाने और अन्य शैक्षणिक जरूरतों के लिए कर सकेंगे।

पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को लाभ
श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुताबिक पहले चरण में 600 विद्यार्थियों को योजना में शामिल किया जाएगा। इनमें भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के 500 और श्रमिक कल्याण मंडल के 100 विद्यार्थी होंगे। पात्र विद्यार्थियों के लिए 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने का मानदंड प्रस्तावित है।

पटेल ने बताया कि फिलहाल इसे प्रयोग के तौर पर शुरू किया जा रहा है। योजना के परिणाम बेहतर रहे तो आगे कटऑफ और लाभार्थियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

कैसे मिलेगा लाभ?
योजना का उद्देश्य ऐसे श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर देना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग या उच्च शिक्षा का खर्च नहीं उठा पाते।
सरकार का मानना है कि नियमित आर्थिक सहायता से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।

‘मेरी जानकारी में MP पहला राज्य’
श्रम मंत्री ने दावा किया कि उनकी जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश ऐसा पहला राज्य है, जहां श्रमिकों के बच्चों के लिए इस तरह की योजना प्रस्तावित की गई है।

11 और 12 सितंबर को मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की बैठक में मध्यप्रदेश की इस योजना को भी साझा किया जाएगा। पटेल ने कहा कि यदि अन्य राज्यों में श्रमिकों के बच्चों के लिए बेहतर योजनाएं चल रही हैं तो उनका भी अध्ययन कर अच्छी व्यवस्थाओं को अपनाया जाएगा।

योजना का विचार कैसे आया?
प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मजदूरों के बीच काम करने के दौरान यह महसूस हुआ कि श्रमिकों के साथ-साथ उनके बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसी सोच के तहत मेधावी बच्चों को आर्थिक सहयोग देने की योजना तैयार की गई है।

संबंधित समाचार

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात
Top News

कम वर्षा से सूखे जैसे हालात:इंदौर सहित मालवा-निमाड़ के

4 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:33 साल से योजना में फंसे प्लॉट; रहवासियों का फूटा गुस्सा, किया हनुमान चालीसा का पाठ, बोले- पूरी राशि जमा करा दी, फिर भी योजना से मुक्ति क्यों नहीं?

13 minutes ago
पहली बार हो रहा सिंहस्थ
Top News

पहली बार हो रहा सिंहस्थ:सदियों से सिंहस्थ के साक्षी खड़े हनुमान किसी ने नहीं हटाया अब मुख्यमंत्री से आस

29 minutes ago
फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव
Top News

फुटपाथ पर मिला हम्माल का शव:पत्थरों से वार कर हत्या की आशंका; साथी फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

38 minutes ago
होटल में महिला का शव मिला
Top News

होटल में महिला का शव मिला:पाइप कारोबारी के साथ सुबह पहुंची थी; शाम को व्यापारी के निकलने के बाद कमरे में मिली मृत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर NOC का पेंच; 50 हजार से अधिक छात्रों के आने के दावे से बढ़ी पुलिस की चिंता, इस पार्क की क्षमता पर मांगा जवाब

about 1 hour ago
आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर
Top News

आईडीए से मुक्ति के लिए रहवासी आज सड़कों पर:6 हजार प्लॉटधारक करेंगे पदयात्रा; पहली बार जेन-जी और अल्फा पीढ़ी भी आंदोलन में शामिल

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:जहरीली शराबकांड में सरकार का बड़ा एक्शन; न्यायिक जांच के आदेश, ये बने नए आईजी, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

about 2 hours ago
शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी
Top News

शादी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी:मेट्रोमोनियल साइट पर युवक से हुई थी पहचान

about 19 hours ago
समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Top News

समूह लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी:महिलाओं से ऐंठे रुपए; को-ऑपरेटिव बैंक कर्मचारी पर केस दर्ज

about 19 hours ago
पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग
Top News

पेट्रोल पंप के अंडरग्राउंड टैंक में अचानक भड़की आग:सफाई कर रहा कर्मचारी 90 फीसदी झुलसा; टला बड़ा हादसा

about 19 hours ago
100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट
Top News

100 साल पुरानी शाही मस्जिद पर संकट:हाईकोर्ट ने दोनों याचिकाएं की खारिज; आदेश आना बाकी

about 19 hours ago
महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला
Top News

महिला सैन्यकर्मी और बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला:महिला संगठनों ने ASP को सौंपा ज्ञापन; इस बात को लेकर हुआ था विवाद

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार
Top News

देखिये वीडियो, रात में सुनसान जगह खड़ी मिली SDM की कार:पूछताछ करने पर मौके से गाड़ी लेकर भागा चालक; युवती भी थी साथ

about 20 hours ago
सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील
Top News

सुरक्षा नियमों के उल्लंघन और अवैध बेसमेंट उपयोग पर 6 परिसर हुए सील:शहरभर में जांच जारी; पार्किंग की जगह चल रहे थे लाइब्रेरी, स्नूकर क्लब और मेस

about 20 hours ago
हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट
Indore

हॉस्पिटल परिसर में डॉक्टर से मारपीट:बेदखल करने को लेकर पार्टनर से चल रहा विवाद

about 20 hours ago
जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका
Top News

जिला प्रशासन को 1500 करोड़ का बड़ा झटका:हाईकोर्ट ने खारिज किया सीलिंग आदेश

about 20 hours ago
50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप
Top News

50 से ज्यादा मौत का दावा, आंकड़े छिपाने का आरोप:जहरीली शराबकांड; मौत का सिलसिला थम नहीं रहा

about 20 hours ago
अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी
Top News

अवैध शराब के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापेमारी:15.20 टन महुआ लहान किया नष्ट; 100 से ज्यादा जवान कार्रवाई में जुटे, 23 प्रकरण दर्ज

about 21 hours ago
देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन
Top News

देखिये वीडियो, फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बड़ा एक्शन:अपोलो टावर किया सील

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!