जमानत पर बाहर आते ही फिर बना मौत का सौदागर!: ड्रग माफिया सीमा नाथ के भाई पर हथियारों की सप्लाई का आरोप, एक दर्जन बदमाशों तक पहुंचाई पिस्टलें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट…इंदौर।
शहर में गैंगवार और अपराध की आग को हवा देने वाले हथियार सप्लायरों पर पुलिस का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। राजेंद्र नगर पुलिस ने तीन दिन पहले ममता नगर क्षेत्र से एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा करते हुए आरोपी ने बताया कि उसने पिस्टल कुख्यात बदमाश चेतन नाथ से ली थी, जो हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया है।
टीआई यशवंत बडोले के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने द्वारकापुरी निवासी अक्षय शर्मा को ममता नगर के पास से दबोचा था। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध पिस्टल बरामद हुई। थाने लाकर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हथियार सप्लाई करने वाले जिस नाम का खुलासा किया, वह पहले से ही अपराध जगत में बदनाम है।
पुलिस जांच में सामने आया कि चेतन नाथ करीब दो महीनों से इलाके में अवैध हथियारों का नेटवर्क चला रहा था। आरोप है कि उसने एक दर्जन से अधिक लोगों को पिस्टलें बेच दीं। पुलिस को आशंका है कि इनमें कई बदमाश और गैंग से जुड़े लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसी इनपुट के बाद राजेंद्र नगर पुलिस ने चेतन नाथ के संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक चेतन नाथ का आपराधिक रिकॉर्ड बेहद लंबा है। वह चर्चित अतुल बंसल हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट चुका है। हाल ही में जमानत पर बाहर आने के बाद उसने फिर से अपराध की दुनिया में कदम रख दिया। अब पुलिस को शक है कि वह शहर में गैंग एक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए हथियारों की सप्लाई कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक चेतन नाथ, द्वारकापुरी की चर्चित ड्रग माफिया सीमा नाथ का भाई है। इलाके में लंबे समय से परिवार पर अवैध कारोबार, नशे और आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने के आरोप लगते रहे हैं। पुलिस अब चेतन नाथ के नेटवर्क, उसके संपर्कों और हथियार खरीदने वाले लोगों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि समय रहते नेटवर्क नहीं तोड़ा गया तो आने वाले दिनों में शहर में खूनी संघर्ष और बड़ी वारदातें हो सकती हैं। फरार चेतन नाथ की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
संबंधित समाचार

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!