खबर
Top News

रिश्ते हुए शर्मसार: जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 सितंबर 2026, 12:13 pm
शेयर करें:
रिश्ते हुए शर्मसार

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कहते हैं, मां का रिश्ता दुनिया में सबसे निस्वार्थ और मजबूत होता है। मां अपने बच्चों के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष करती है, लेकिन इंदौर में सामने आई एक घटना ने इस रिश्ते की संवेदनाओं को झकझोर दिया।

चारों बेटे अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचे
जिस मां ने अपने चार बेटों को जन्म दिया, उनकी परवरिश की और अपनी जिंदगी की जमा पूंजी तक बच्चों के भविष्य के लिए लगा दी, उसी मां की मौत के बाद चारों बेटे अंतिम संस्कार के लिए नहीं पहुंचे।

13 सितंबर को हुई थी मौत
लता बाई की 13 सितंबर को मौत हो गई। इसके बाद तीन दिन तक इंतजार किया गया कि शायद उनके बेटे आएंगे, मां को आखिरी विदाई देंगे और मुखाग्नि देकर बेटे का फर्ज निभाएंगे। लेकिन इंतजार खत्म हो गया, कोई बेटा नहीं आया।

जिंदगीभर बच्चों के लिए जोड़ा, आखिरी समय में अपनों ने ही छोड़ दिया
लता बाई सिलिकॉन सिटी की गणेश रेसिडेंसी में रहती थीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी जिंदगी की जमा पूंजी और जेवर तक बेचकर एक फ्लैट खरीदा था।

आरोप है कि बाद में यह फ्लैट बेटों के नाम करवा दिया गया और इसके बाद लता बाई को घर से बाहर कर दिया गया।

जिस घर को उन्होंने अपने खून-पसीने की कमाई से बनाया था, उसी घर से बेघर होकर वह सड़क पर भटकने को मजबूर हो गईं।

समाजसेवी ने दिया सहारा, वृद्धाश्रम बना आखिरी ठिकाना
सड़क पर लता बाई की हालत देखकर समाजसेवी संगठन प्रीयु फाउंडेशन के अजय नागदा को इसकी जानकारी मिली।

उन्होंने लता बाई को जानकी वृद्धाश्रम में आश्रय दिलाया। करीब आठ महीने तक लता बाई वृद्धाश्रम में रहीं।

इलाज के दौरान हुई थी मौत
वहां उन्हें सहारा मिला, अपनापन मिला और उन लोगों का साथ मिला, जिनसे उनका खून का रिश्ता नहीं था।

लेकिन आखिरकार उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

खबर बेटों तक पहुंची, लेकिन कोई नहीं आया
लता बाई के निधन की सूचना उनके चारों बेटों को दी गई। उम्मीद थी कि मां की मौत की खबर सुनकर शायद बेटे दौड़े चले आएंगे।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न कोई बेटा पहुंचा, न किसी ने अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई।

तीन दिन तक इंतजार के बाद आखिरकार वही लोग आगे आए, जिन्होंने लता बाई के मुश्किल समय में उनका साथ दिया था।

जिनसे कोई खून का रिश्ता नहीं था, उन्होंने निभाया बेटे का फर्ज
जानकी वृद्धाश्रम और प्रीयु फाउंडेशन के सदस्यों ने लता बाई का अंतिम संस्कार कराया। जिन बेटों ने मां को आखिरी विदाई देने तक की जिम्मेदारी नहीं उठाई, उनकी जगह समाजसेवियों ने आगे बढ़कर बेटे का फर्ज निभाया।

यह सिर्फ एक बुजुर्ग महिला की मौत की कहानी नहीं है। यह उस सवाल की कहानी है, जो शायद हर इंसान को भीतर तक झकझोर दे।

जिस मां ने बच्चों को जन्म दिया, उनके लिए अपनी जिंदगी की कमाई लगा दी… उसके जीवन का आखिरी सहारा भी उसके अपने बच्चे नहीं बन सके?

लता बाई चली गईं, लेकिन पीछे एक ऐसा सवाल छोड़ गईं, जिसका जवाब समाज को खुद से पूछना होगा। रिश्ते खून से बनते हैं या जिम्मेदारी और इंसानियत से?

संबंधित समाचार

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

about 1 hour ago
सोलर पैनल लगाते समय हादसा
Top News

सोलर पैनल लगाते समय हादसा:हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत

about 1 hour ago
दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात
Top News

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

about 1 hour ago
यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला
Top News

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

about 18 hours ago
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

about 18 hours ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

about 18 hours ago
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

about 19 hours ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

about 19 hours ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

about 19 hours ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

about 19 hours ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 19 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 19 hours ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 20 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 20 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 20 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 20 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 20 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!