खबर
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ: अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 4:19 pm
शेयर करें:
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नगर निगमों की बकाया टैक्स वसूली के लिए आयोजित लोक अदालत में इंदौर नगर निगम ने पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा राशि वसूल की है।

प्रदेश के 16 नगर निगमों ने मिलकर जहां 155.73 करोड़ रुपए की वसूली की, वहीं अकेले इंदौर नगर निगम की वसूली 95.59 करोड़ रुपए रही।

इंदौर की इस वसूली में 87.58 करोड़ रुपए संपत्ति कर और 8.01 करोड़ रुपए जल कर के शामिल हैं। यानी प्रदेश के सभी नगर निगमों की कुल वसूली में इंदौर की हिस्सेदारी आधे से ज्यादा रही।

हालांकि, सरकार द्वारा नगर निगमों को दिए गए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले वसूली के प्रदर्शन में रतलाम नगर निगम पहले और इंदौर दूसरे स्थान पर रहा।

प्रदेश के सभी नगरीय निकायों ने जुटाए 192.57 करोड़
राज्य सरकार ने बकाया संपत्ति कर और जल कर की वसूली के लिए लोक अदालत का आयोजन किया था। इसमें बकाया राशि जमा करने वाले नागरिकों को जुर्माने और ब्याज में निर्धारित छूट दी गई थी।

सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश के सभी नगरीय निकायों ने मिलकर लोक अदालत के माध्यम से 192.57 करोड़ रुपए की वसूली की।

इसमें प्रदेश के 16 नगर निगमों की हिस्सेदारी 155.73 करोड़ रुपए रही। नगर निगमों ने संपत्ति कर के रूप में 137.42 करोड़ रुपए और जल कर के रूप में 18.42 करोड़ रुपए की वसूली की।

इंदौर की वसूली भोपाल से करीब छह गुना
नगर निगमों की वसूली में इंदौर सबसे आगे रहा। इंदौर ने कुल 95.59 करोड़ रुपए जुटाए। इसमें 87.58 करोड़ रुपए संपत्ति कर और 8.01 करोड़ रुपए जल कर के हैं।

वहीं प्रदेश में दूसरे नंबर पर भोपाल रहा। भोपाल नगर निगम ने 16.11 करोड़ रुपए की वसूली की। इसमें संपत्ति कर से 12.07 करोड़ और जल कर से 4.04 करोड़ रुपए मिले। इस तरह इंदौर की लोक अदालत में हुई वसूली भोपाल की तुलना में करीब छह गुना रही।

लक्ष्य के मुकाबले रतलाम आगे, इंदौर दूसरे नंबर पर
लोक अदालत में सिर्फ कुल वसूली ही नहीं, बल्कि सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य के मुकाबले नगर निगमों के प्रदर्शन का भी आकलन किया गया।

इस मामले में रतलाम नगर निगम प्रदेश में पहले स्थान पर रहा। रतलाम ने करीब 2.10 करोड़ रुपए की वसूली की।लक्ष्य की तुलना में प्रदर्शन के मामले में इंदौर दूसरे स्थान पर रहा। यानी कुल राशि जुटाने में इंदौर सबसे आगे रहा, जबकि लक्ष्य हासिल करने के अनुपात में रतलाम आगे रहा।

नगर पंचायतों में राऊ नंबर-1
नगर पंचायतों की बात करें तो इंदौर जिले की राऊ नगर पंचायत प्रदेश में सबसे आगे रही। राऊ ने लोक अदालत के दौरान करीब 65.07 लाख रुपए की टैक्स वसूली की। इसमें संपत्ति कर से 57.27 लाख रुपए और जल कर से 12.35 लाख रुपए की वसूली बताई गई है।

बेटमा भी प्रदेश में चौथे स्थान पर
इंदौर जिले की बेटमा नगर पंचायत भी प्रदेश की बेहतर प्रदर्शन करने वाली नगर पंचायतों में शामिल रही। राजस्व संग्रहण में बेटमा चौथे स्थान पर रही।

बेटमा नगर पंचायत ने कुल 17.68 लाख रुपए की वसूली की। इसमें 14.67 लाख रुपए संपत्ति कर और करीब 3 लाख रुपए जल कर के शामिल हैं।

इस तरह लोक अदालत में टैक्स वसूली के मामले में इंदौर नगर निगम ने सबसे ज्यादा राशि जुटाई। 16 नगर निगमों की कुल 155.73 करोड़ रुपए की वसूली में अकेले इंदौर की हिस्सेदारी 95.59 करोड़ रुपए रही। वहीं नगर पंचायतों में राऊ ने 65.07 लाख और बेटमा ने 17.68 लाख रुपए की वसूली की।

संबंधित समाचार

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक
Top News

इस ज्योतिर्लिंग मंदिर में पुजारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट की रोक:शर्मा परिवार के दो सदस्यों की अपील मंजूर; यह है पूरा मामला

6 minutes ago
शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय
Top News

शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय:मां के निधन पर परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं; भोपाल पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

15 minutes ago
इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में
Top News

इंदौर से धार के बीच रेल कनेक्टिविटी का सपना अब साकार होने की दिशा में:स्पीड ट्रायल शुरू; 7 साल में बनी टीही टनल

27 minutes ago
बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट
Top News

बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बाद रात के तापमान में गिरावट:ठंडी हवाओं से अब और बढ़ेगी ठिठुरन; बारिश और तेज हवाओं की संभावना

39 minutes ago
नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप
Top News

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का था आरोप:मथुरा-वृंदावन यात्रा के टिकट और तस्वीरें बनीं अहम सबूत; कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला

about 1 hour ago
कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी
Top News

कॉलेज के सामने युवती का शव मिलने से फैली सनसनी:शरीर पर चोट के निशान से ऐसी आशंका; CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

about 1 hour ago
प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र
Top News

प्राचार्य की मौत के बाद उनके हस्ताक्षर से जारी हुआ पत्र:डेंटल कॉलेज में मचा विवाद; सरकारी दस्तावेज में हेराफेरी का आरोप

about 1 hour ago
‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही
Top News

‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा कई घटनाओं को लेकर चर्चा में रही:सीएम के आने तक थमी रही पदयात्रा; इंतजार में खड़े रहे केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता

about 1 hour ago
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन
Top News

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी आज भरेंगे राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल रहेंगे मौजूद

about 2 hours ago
कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला
Top News

कार ने पीछा कर रहे बाइक सवार को कुचला:दो गाड़ियों को टक्कर मारकर भाग रहा था; इकलौते बेटे की मौत

about 17 hours ago
ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर
Top News

ब्लैकमेलर-दुष्कर्मी शाहरुख के भाई डॉलर को फर्श पर बैठाकर भरवाया डोजियर:10 वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले बदमाश भी हुए तलब

about 18 hours ago
कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला
Top News

कन्यादान योजना में करोड़ों के घोटाले का मामला:पूर्व मंत्री के रिश्तेदार की 5.37 करोड़ की संपत्ति ED ने की अटैच

about 18 hours ago
तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार दुग्ध वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:मां-बेटी की मौत; अस्पताल जा रहे थे दोनों

about 18 hours ago
भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान
Top News

भाजपा की पदयात्रा के दौरान आम लोग हुए परेशान:मजदूर की दिहाड़ी छूटी; बोला- शाम को परिवार क्या खाएगा, बुखार से तपते बच्चे के लिए रास्ता मांगता रहा पिता, 6 घंटे लगा महाजाम

about 19 hours ago
बालाघाट की आंखें नम
Top News

बालाघाट की आंखें नम:यादों में रहेंगे आईपीएस आदित्य मिश्रा

about 19 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:यात्री बस और कार की आमने-सामने भिड़ंत; महिला सहित 3 की मौत, बच्ची गंभीर घायल

about 19 hours ago
मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त
Top News

मिलावट की शंका में 341 किलो खाद्य सामग्री जब्त:दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

about 19 hours ago
इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन
Top News

इंदौर की सियासत में सड़क पर शक्ति प्रदर्शन:भाजपा का राष्ट्रवाद और कांग्रेस का वोट-अधिकार विमर्श आमने-सामने

about 19 hours ago
तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में
Top News

तीन साल का तेंदुआ वायरल फीवर की चपेट में:48 घंटे डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा

about 19 hours ago
स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार
Top News

स्वामित्व योजना ने पकड़ी रफ्तार:सात बर्खास्त पटवारियों की हुई वापसी; कलेक्टर ने निरस्त किया सेवा समाप्ति का आदेश

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!