सोलर पैनल लगाते समय हादसा: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया कारीगर; इलाज के दौरान मौत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम सोलर पैनल लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय कारीगर की मौत हो गई। मृतक की पहचान शशांक (28), पिता विजय राव, निवासी विजयनगर के रूप में हुई है।
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया
बताया जा रहा है कि काम के दौरान वह पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
निजी अस्पताल के बाद MYH ले गए
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, शशांक राधिका एंटरप्राइजेज के लिए काम करता था। हादसे के बाद उसे उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया।
हालत गंभीर होने पर उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
डेढ़ घंटे बाद परिजनों को सूचना देने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद ठेकेदार और कंपनी मालिक की ओर से उन्हें घटना की जानकारी दी गई।
परिवार ने कंपनी मालिक संजय और ठेकेदार से हादसे की परिस्थितियों को लेकर जानकारी मांगी, लेकिन उन्हें घटना के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान हादसे की परिस्थितियों और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी जुटाई जाएगी।
यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
परिवार में अकेला कमाने वाला था शशांक
रिश्तेदारों के मुताबिक, शशांक के पिता का कई साल पहले निधन हो चुका है। परिवार में उसकी मां और दो छोटी बहनें हैं।
शशांक ही परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था। उसकी मौत के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।
पुलिस अब हादसे के दौरान मौजूद लोगों के बयान और काम से जुड़े सुरक्षा इंतजामों की जानकारी जुटा रही है।
संबंधित समाचार

रिश्ते हुए शर्मसार:जिस मां ने चार बेटों को पाला; वही अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे, समाजसेवियों ने निभाया फर्ज दी मुखाग्नि

राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज:इतनी बजे पहुंचेंगे इंदौर; इतने घंटे होटल में ठहरेंगे, रास्ते में नहीं लगेंगे स्वागत मंच

दशकों से रह रहे लोगों को बड़ी सौगात:लाखों को मिलेगा जमीन-मकान का मालिकाना हक; आज से हो रही इस योजना की शुरुआत

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!