देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता: घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के व्यस्त पलासिया चौराहे पर ड्यूटी कर रही ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े एक व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर संवेदनशीलता और मानवीयता का परिचय दिया। महिला आरक्षक सोनाली सोनी ने घायल को सड़क पर पड़ा देखा तो तत्काल मदद के लिए आगे आईं और एम्बुलेंस को सूचना दी।
घायल को ऑटो में पहुंचाया अस्पताल
घायल की हालत को देखते हुए प्रधान आरक्षक मुकेश लश्करी और आरक्षक कृष्णकांत ने भी तुरंत सहायता की। घायल को सुरक्षित तरीके से ऑटो रिक्शा में लिटाया गया। इसके बाद महिला आरक्षक सोनाली सोनी और आरक्षक कृष्णकांत घायल को तत्काल MYH अस्पताल लेकर पहुंचे।
अस्पताल में भी मदद करती रहीं सोनाली
अस्पताल पहुंचने के बाद भी पुलिसकर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे। महिला आरक्षक सोनाली सोनी ने घायल के उपचार की प्रक्रिया में सहायता की, ताकि उसे जल्द से जल्द चिकित्सकीय मदद मिल सके।
कीपैड मोबाइल से परिवार को दी सूचना
घायल के पास मौजूद कीपैड मोबाइल पुलिसकर्मियों के लिए उसके परिवार तक पहुंचने का जरिया बना। मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क किया गया और उन्हें घटना की जानकारी दी गई।
ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत
पलासिया चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के दौरान पुलिसकर्मियों ने घायल व्यक्ति की मदद को प्राथमिकता दी। उनकी तत्परता के चलते घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका और परिजनों को भी घटना की जानकारी मिल सकी।
ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की इस पहल ने ड्यूटी के साथ संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल पेश की।
संबंधित समाचार

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

हॉस्टल में छात्रा की मौत:परिजनों ने किया हंगामा; इन पर की कार्रवाई की मांग

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!