खबर
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक: 3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 6:15 pm
शेयर करें:
हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलौआ थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पर मौजूद गायों के झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। राजपूत ढाबे के पास हुए इस हादसे में 3 गायों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल बताई जा रही हैं।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक को रोकने के लिए उसका पीछा किया। कुछ दूरी पर ट्रक को घेरकर रुकवाया गया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

ढाबे के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, ट्रक ग्वालियर से झांसी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिलौआ थाना क्षेत्र में राजपूत ढाबे के पास सड़क पर गायों का झुंड मौजूद था। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से कई गायें घायल हो गईं।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक कुछ दूरी तक आगे बढ़ता रहा। इस दौरान कुछ गायें वाहन के पहियों की चपेट में आ गईं और सड़क पर घिसटती चली गईं।

हादसा देखकर ढाबे पर मौजूद लोग और राहगीर ट्रक के पीछे अपनी गाड़ियों से निकल पड़े।

लोगों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया
स्थानीय लोगों ने कुछ दूरी पर ट्रक को घेर लिया और उसे रुकवाया। इसके बाद चालक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

चालक की पहचान इमरान खान निवासी मेवात, हरियाणा के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह ट्रक लेकर ग्वालियर से झांसी की ओर जा रहा था।

घटना के बाद मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने चालक का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने वीडियो समेत घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जांच में शामिल किया है।

ट्रक जब्त, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
सूचना मिलने के बाद बिलौआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया।

बिलौआ थाना प्रभारी ईला टंडन के मुताबिक, आरोपी चालक के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में मृत गायों को हटाने और उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था के लिए नगर परिषद तथा पशु चिकित्सा विभाग की टीम को सूचना दी गई है।

चार घायल गायों का इलाज
हादसे में घायल चार गायों के उपचार के लिए पशु चिकित्सा टीम को सूचना दी गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली।

पुलिस अब हादसे के कारणों और ट्रक की रफ्तार समेत पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा
Top News

हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश से भरा राज्यसभा का पर्चा:हलफनामे में पत्नी की 10.66 करोड़ की चल संपत्ति; 2.90 लाख डॉलर और 30 लाख स्विस फ्रैंक भी

about 8 hours ago
विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं
Top News

विकसित भारत युवाओं के विचारों से बनेगा सिर्फ देखने से ही नहीं

about 8 hours ago
देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा
Top News

देवास पहुंचे नवागत एसपी आदित्य मिश्रा:पदभार संभालने से पहले माता टेकरी पर किए दर्शन

about 8 hours ago
त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई
Top News

त्योहारों से पहले पुलिस की कार्रवाई:9 बदमाश जिलाबदर; 5 पर निर्बंधन आदेश; थाना हाजिरी सहित लगाईं कड़ी शर्तें

about 8 hours ago
इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम
Top News

इंदौर में त्योहार से पहले रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग की मची धूम:बाजारों में रौनक; जमकर हो रही खरीदारी

about 8 hours ago
मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा
Top News

मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस शहर में भी उत्साह से मनेगा:मंत्री होंगे मुख्य अतिथि; विकासात्मक गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी

about 9 hours ago
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी
Top News

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी:सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर लिखा- एक नई शुरुआत हुई; पहली पत्नी से हुआ था तलाक

about 9 hours ago
राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’
Top News

राष्ट्रीय एकता दिवस पर उत्साह और उमंग के साथ निकली ‘रन फॉर यूनिटी’:बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया हिस्सा

about 9 hours ago
पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Top News

पटाखा मार्केट में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:बिना लाइसेंस संचालित हो रही थीं दुकानें; सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर कलेक्टर के निर्देश से पहुंचा राजस्व अमला

about 9 hours ago
पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला
Top News

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने खत्म की प्राणलीला:परिजनों ने पत्नी पर प्रताड़ित करने और झूठे मामले में फंसाने की धमकी के लगाए आरोप

about 9 hours ago
खेला तो इसे कहते हैं
Top News

खेला तो इसे कहते हैं:मंत्रीजी ने खुद ही सीएम को लेट करवाया, फिर देरी का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री के बिना ही काफिला आगे बढ़वाया

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज
Top News

वीडियो देखिये, नशामुक्ति केंद्र से एक साथ भागे भर्ती मरीज:इलाज के लिए केंद्र में भर्ती थे नशे के आदी लोग; केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, चौराहे के पास मचा हड़कंप

about 9 hours ago
एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Top News

एक लाख की भीड़ जुटाने का लक्ष्य:विधायक टारगेट से चूके

about 10 hours ago
जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता
Top News

जिलाध्यक्ष बनते ही विवादों में घिर गए ये नेता:भाभी का आरोप- शराब पार्टी का विरोध करने पर की मारपीट; छह साल से प्रताड़ित करने का दावा

about 10 hours ago
ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया
Top News

ग्रह शांति और पूजा-पाठ के नाम पर महिला को जाल में फंसाया:7.16 लाख रुपए खाते में ट्रांसफर कराए और 12.54 लाख नकद लिए; तीन आरोपी गिरफ्तार

about 10 hours ago
सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर
Top News

सिगरेट के पैकेट में छिपाकर घूम रहा था डेढ़ लाख की ब्राउन शुगर:चंदन नगर पुलिस की चेकिंग के दौरान पकड़ाया आरोपी

about 10 hours ago
लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला
Top News

लकड़ी की दुकान बनी आग का गोला:कंटेनर से टकराकर धधक उठी कार

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद
Top News

वीडियो देखिये, राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं से किया संवाद:बोले- राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी; ‘जन सुरक्षा–युवा सृजन संवाद’ अभियान का समापन

about 10 hours ago
वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं
Top News

वीडियो देखिये, दिलजीत दोसांझ बोले- पंजाबियों को मत सिखाओ लड़ाइयां कैसे लड़नी हैं:देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के प्रति आभार जताया

about 10 hours ago
स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक
Top News

स्टोर में मिला विष्णु प्रतिमा का सदियों से लापता मस्तक:बलुआ पत्थर की है मूर्ति; चारों भुजाएं और पैर हैं मौजूद

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!