समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती: शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सागर।
जहरीली शराब त्रासदी के मामले में पुलिस की वैज्ञानिक पूछताछ के बाद एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। तितरवारा गांव के मक्का के खेत में अवैध रूप से तैयार की गई जहरीली शराब ने कई परिवारों को उजाड़ दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यदि समय रहते स्थिति पर काबू नहीं पाया जाता, तो यह त्रासदी और भी भयावह हो सकती थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्य आरोपी चंद्रभान सिंह राजपूत उर्फ चंदू ने अवैध रूप से तैयार शराब की पांच पेटियां सप्लाई चेन संभालने वाले अपने रिश्तेदार शिवांजय राजपूत को सौंपी थीं। शिवांजय को इन पेटियों को आसपास के गांवों में पहुंचाना था।
गनीमत रही कि वह इनमें से केवल दो पेटियां यानी करीब 96 क्वार्टर ही गांवों में कम दाम पर खपा पाया। यदि बची हुई तीन पेटियां भी क्षेत्र में सप्लाई हो जातीं, तो जहरीली शराब से होने वाली मौतों का आंकड़ा सैकड़ों तक पहुंच सकता था।
जांच में एक खौफनाक पहलू यह भी सामने आया है कि मक्का के खेत में जहरीला मिश्रण तैयार करने वाले व्यक्ति ने इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए खुद इसके दो ढक्कन पी लिए थे।
शराब पीते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद क्षेत्र में लोगों की तबीयत बिगड़ने और मौतों का सिलसिला शुरू होते ही आरोपियों में हड़कंप मच गया। घबराए तस्करों ने सबूत मिटाने के लिए बची हुई तीन पेटियों की शराब और अन्य आपत्तिजनक सामग्री को इधर-उधर फेंककर नष्ट करना शुरू कर दिया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान चंदू राजपूत के ठिकाने से 27 लीटर अमानक शराब, 164 खाली क्वार्टर, 170 ढक्कन, 150 लेबल, शराब मापने के यंत्र और कार्टून के गत्ते समेत बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की गई है।
मामले में पुलिस रवि लखेरा, चंद्रभान सिंह राजपूत और शिवांजय राजपूत समेत मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस की नजरें इस भीषण कांड के अन्य मास्टरमाइंड मनीष लोधी की गिरफ्तारी पर टिकी हैं। पुलिस का मानना है कि मनीष के गिरफ्तार होने के बाद अवैध शराब के पूरे नेटवर्क और साजिश की कई अहम परतें खुल सकती हैं।
संबंधित समाचार

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

हॉस्टल में छात्रा की मौत:परिजनों ने किया हंगामा; इन पर की कार्रवाई की मांग

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

भारत के युद्धपोत से टकराया पाकिस्तान की नौसेना का जहाज:विदेश मंत्रालय का कड़ा विरोध; पाक अफसर तलब

अवैध अहातों और ओवर रेटिंग पर अब वार:आबकारी के अफसर भी नपेंगे

वृद्धाश्रम के वृद्धजन को दिखाई फिल्म ‘हनुमान अंश’:आकाश विजयवर्गीय ने जन्मदिन पर किया वादा निभाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!