जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा: दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सांवेर क्षेत्र में बुधवार शाम जर्जर मकान तोड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक जर्जर मकान को तोड़ते समय पास स्थित दूसरे पुराने मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई।
3 की मौत
हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत की सूचना सामने आई है, जबकि करीब चार लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
जर्जर बिल्डिंग तोड़ते समय अचानक गिरी दीवार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जिस जर्जर बिल्डिंग को तोड़ा जा रहा था, वह इलाके में नेताजी के नाम से प्रसिद्ध बताई जा रही है। इसे गिराने का काम चल रहा था।
इसी दौरान पास के एक पुराने और जर्जर मकान की दीवार अचानक ढह गई। दीवार गिरने से आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए और मलबे में दब गए।
मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसे में करीब 7 से 8 लोग घायल हुए हैं। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए इंदौर ले जाया गया है।
वहीं, चार लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।
पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कराया।
मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
हादसे की परिस्थितियों और जर्जर मकानों की स्थिति को लेकर भी प्रशासन द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

यूपीआई शुल्क के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला:2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर एमडीआर को चुनौती

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध:दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!