खबर
Top News

UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध: दुकानों पर लगाएंगे पोस्टर; कारोबारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 6:03 pm
शेयर करें:
UPI शुल्क के खिलाफ व्यापारियों का विरोध

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
15 अक्टूबर से लागू होने जा रहे यूपीआई के नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को लेकर इंदौर के व्यापारियों ने विरोध शुरू करने का फैसला किया है।

भुगतान पर 0.4% एमडीआर लागू होगा
नए फ्रेमवर्क के तहत 2000 रुपए से ज्यादा के पात्र पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर लागू होगा। 75,000 रुपए या उससे अधिक के ट्रांजैक्शन पर यह शुल्क अधिकतम 300 रुपए रहेगा।

इसी को लेकर इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने 18 सितंबर से शहर की अलग-अलग दुकानों पर यूपीआई मर्चेंट फीस के विरोध में पोस्टर लगाने की मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है।

18 सितंबर से दुकानों पर लगेंगे विरोध के पोस्टर
एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन के मुताबिक, 18 सितंबर से शहर की विभिन्न दुकानों पर ‘UPI पर मर्चेंट फीस का विरोध’ लिखे पोस्टर लगाए जाएंगे। एसोसिएशन का कहना है कि डिजिटल भुगतान अब व्यापार का अहम हिस्सा बन चुका है और ऐसे में नए शुल्क को लेकर व्यापारियों के बीच चिंता है।

व्यापारी बोले- बढ़ सकती है लेन-देन की लागत
अक्षय जैन ने कहा कि अभियान किसी राजनीतिक दल के विरोध के लिए नहीं है, बल्कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं की चिंता सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है।

एसोसिएशन का कहना है कि छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए लगातार होने वाले डिजिटल लेन-देन पर शुल्क लगने से उनकी भुगतान संबंधी लागत बढ़ सकती है। व्यापारियों का कहना है कि इसका असर कारोबार के मार्जिन पर पड़ सकता है।

ग्राहक से सीधे शुल्क लेने का प्रावधान नहीं
नए एमडीआर फ्रेमवर्क में शुल्क मर्चेंट-साइड पर लागू होगा। यानी यूपीआई से भुगतान करने वाले ग्राहक से अलग से एमडीआर वसूलने का प्रावधान नहीं है। वित्त मंत्रालय ने भी बैंकों और संबंधित पेमेंट सिस्टम से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि नया शुल्क ग्राहकों पर न डाला जाए।

हालांकि, व्यापारियों का तर्क है कि अतिरिक्त लागत का अप्रत्यक्ष असर उनके कारोबार और कीमतों पर पड़ सकता है।

2000 रुपए तक के भुगतान और पी2पी ट्रांजैक्शन पर राहत
नए नियमों के तहत 2000 रुपए तक के पात्र पी2एम यूपीआई भुगतान एमडीआर के दायरे से बाहर रहेंगे। वहीं पर्सन-टू-पर्सन (पी2पी) यानी एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को किए जाने वाले यूपीआई ट्रांजैक्शन पर एमडीआर लागू नहीं होगा।

इसके अलावा पात्र छोटे कारोबारियों के लिए भी शून्य एमडीआर का प्रावधान रखा गया है। रिपोर्टों के अनुसार, जिन छोटे व्यापारियों को यूपीआई क्यूआर के जरिए महीने में 1 लाख तक प्राप्त होते हैं, उन्हें इस शुल्क से छूट दी गई है।

चरणबद्ध तरीके से विरोध की तैयारी
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने व्यापारियों से पोस्टर अभियान में शामिल होने की अपील की है। एसोसिएशन के मुताबिक, 18 सितंबर से शुरू होने वाली मुहिम के जरिए बाजारों में यूपीआई शुल्क के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

व्यापारियों का कहना है कि आगे चरणबद्ध तरीके से विरोध किया जाएगा और सरकार से नए एमडीआर ढांचे पर व्यापारियों की चिंताओं पर विचार करने की मांग रखी जाएगी।

संबंधित समाचार

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक
Top News

हाईवे पर गायों के झुंड से टकराया तेज रफ्तार ट्रक:3 की मौत; 4 घायल, चालक हिरासत में

2 minutes ago
जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा
Top News

जर्जर मकान तोड़ते समय बड़ा हादसा:दूसरे घर की दीवार गिरी; 3 की मौत, कई लोग घायल

11 minutes ago
70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

28 minutes ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

34 minutes ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

44 minutes ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 1 hour ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 2 hours ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 2 hours ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 2 hours ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 2 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 2 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 2 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 2 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 2 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 2 hours ago
7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता
Top News

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

about 2 hours ago
पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम
Top News

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!