खबर
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन: मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 4:44 pm
शेयर करें:
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन

खुलासा फर्स्ट, शिवपुरी।
महिलाओं का आरोप- लाइसेंस नहीं फिर भी आसानी से मिल रही देशी और कच्ची शराब शिवपुरी जिले के पिछोर क्षेत्र में शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का विरोध अब सड़क से मोबाइल टॉवर तक पहुंच गया।

बुधवार को गूगरी गांव में शराब की बिक्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाएं अपनी मांग प्रशासन तक पहुंचाने के लिए मोबाइल टॉवर पर चढ़ गईं। वहीं गांव की अन्य महिलाएं टॉवर के नीचे बैठकर शराबबंदी की मांग करती रहीं।

महिलाओं के टॉवर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से बातचीत कर उन्हें नीचे उतरने के लिए समझाया। पुलिस की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद महिलाएं टॉवर से नीचे उतर आईं।

महिलाओं का आरोप- बिना लाइसेंस बिक रही शराब
प्रदर्शन में शामिल ग्रामीण महिला विनीता ने आरोप लगाया कि गूगरी गांव में शराब दुकान का कोई लाइसेंस नहीं है। इसके बावजूद गांव में देशी और कच्ची शराब आसानी से उपलब्ध हो रही है।

महिलाओं का कहना है कि गांव में शराब की उपलब्धता के कारण कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ पुरुष शराब पीकर घर लौटते हैं, जिसके बाद परिवार में विवाद की स्थिति बनती है। महिलाओं ने घरेलू झगड़े और मारपीट जैसी घटनाओं का भी आरोप लगाया है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री का मुद्दा पहले भी प्रशासन के सामने उठाया जा चुका है। शिकायतों के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।

‘गांव को शराब मुक्त किया जाए’
महिलाओं ने प्रशासन के सामने गूगरी गांव को शराब मुक्त करने की मांग रखी। उनका कहना है कि गांव में शराब की उपलब्धता पर प्रभावी रोक लगने से ही परिवारों में होने वाले विवादों को कम किया जा सकेगा।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि शराब की बिक्री पर रोक नहीं लगाई गई तो उनका विरोध आगे भी जारी रह सकता है।

शिवपुरी में पहले भी हो चुके हैं प्रदर्शन
शिवपुरी जिले के अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्रों में शराब के खिलाफ महिलाओं के विरोध के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। कुछ स्थानों पर महिलाओं ने शराब दुकानों के बाहर प्रदर्शन किया, जबकि कुछ जगहों पर शराब की बोतलें बाहर निकालकर विरोध जताने की घटनाएं सामने आईं।

कुछ मामलों में तोड़फोड़ और शराब में आग लगाने की घटनाएं भी हुईं। इन मामलों में पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की थी।

इसके बावजूद ग्रामीण क्षेत्रों में शराबबंदी को लेकर महिलाओं का विरोध पूरी तरह थमता नजर नहीं आ रहा है।

पुलिस पहुंची तो शुरू हुई समझाइश
जानकारी मिलने के बाद पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह अहिरवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने टॉवर पर मौजूद महिलाओं से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और उन्हें सुरक्षित तरीके से नीचे उतरने के लिए समझाया। काफी बातचीत के बाद महिलाएं टॉवर से नीचे आ गईं।

अब महिलाओं की शिकायत के आधार पर प्रशासन और पुलिस की ओर से गांव में शराब की कथित अवैध बिक्री को लेकर क्या कार्रवाई की जाती है, इस पर ग्रामीणों की नजर बनी हुई है।

संबंधित समाचार

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

16 minutes ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

19 minutes ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

28 minutes ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

44 minutes ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

44 minutes ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 1 hour ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 1 hour ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 1 hour ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 1 hour ago
7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता
Top News

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

about 1 hour ago
पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम
Top News

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

about 1 hour ago
कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट
Top News

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

about 1 hour ago
मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत
Top News

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

about 1 hour ago
‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है
Top News

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

about 2 hours ago
हॉस्टल में छात्रा की मौत
Top News

हॉस्टल में छात्रा की मौत:परिजनों ने किया हंगामा; इन पर की कार्रवाई की मांग

about 2 hours ago
इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम
Top News

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

about 2 hours ago
तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक
Top News

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

about 2 hours ago
कवरेज के दौरान हादसा
Top News

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

about 2 hours ago
300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर
Top News

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!