लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
छतरपुर जिले की बक्सवाहा तहसील कार्यालय में बुधवार को सागर लोकायुक्त की टीम ने रिश्वत के मामले में कार्रवाई की। जमीन के नामांतरण के एवज में रिश्वत लेते हुए तहसील के बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
तहसील परिसर में हड़कंप मच गया
कार्रवाई की खबर फैलते ही तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। लोकायुक्त टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की रकम बरामद करने के साथ नामांतरण से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए हैं।
नामांतरण के लिए मांगी रिश्वत
लोकायुक्त के मुताबिक, फरियादी कृष्णकांत बिलथरे ने शिकायत की थी कि उसकी जमीन के नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करने के बदले बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव 25 हजार रुपए की मांग कर रहा है।
शिकायत के अनुसार, फरियादी पहले ही 10 हजार रुपए दे चुका था। बाकी 15 हजार रुपए देने के लिए बुधवार को सहमति बनी थी। इसके बाद फरियादी ने मामले की शिकायत सागर लोकायुक्त से की।
शिकायत के सत्यापन के बाद बनाया ट्रैप
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने पहले आरोपों का सत्यापन किया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने रिश्वत लेते हुए आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।
योजना के तहत फरियादी को केमिकल लगे 15 हजार रुपए के नोट दिए गए और उसे तहसील कार्यालय भेजा गया।
पैसे लेते ही दबोचा
तय योजना के मुताबिक फरियादी ने जैसे ही बाबू राजेंद्र श्रीवास्तव को रकम सौंपी, आसपास मौजूद लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। टीम ने कथित रिश्वत की रकम बरामद कर ली।
इसके साथ ही नामांतरण से संबंधित दस्तावेजों को भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिया गया है।
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई
लोकायुक्त टीम द्वारा आरोपी बाबू के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। ट्रैप के बाद अब मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य तथ्यों की जांच की जाएगी।
लोकायुक्त की इस कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में रिश्वतखोरी को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं।
संबंधित समाचार

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

हॉस्टल में छात्रा की मौत:परिजनों ने किया हंगामा; इन पर की कार्रवाई की मांग

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!