खबर
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले: एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 5:43 pm
शेयर करें:
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हीरानगर और एरोड्रम थाना क्षेत्र में ऑनलाइन फ्रॉड के दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए हैं।

APK फाइल डाउनलोड कराई गई
एक मामले में ठग ने पहले 1 रुपए ट्रांसफर करने का दावा कर लिंक खुलवाया और पीड़ित के खाते से करीब 95 रुपए हजार ट्रांसफर हो गए।

दूसरे मामले में कूरियर ट्रैक करने के नाम पर छात्रा को APK फाइल डाउनलोड कराई गई, जिसके बाद उसके खाते से 61,700 रुपए निकल गए।

1 रुपए भेजने का झांसा देकर भेजी लिंक
हीरानगर पुलिस के मुताबिक, न्यू गौरी नगर निवासी दिलीप वर्मा ने शिकायत में बताया कि 9 सितंबर को उन्हें दीपक नाम के युवक का फोन आया था।

कॉल करने वाले ने दावा किया कि उसने उनके UPI अकाउंट में 1 रुपए ट्रांसफर किया है।

दोनों ऐप काम नहीं कर रहे थे
इसके बाद आरोपी ने दिलीप को एक लिंक भेजा और उसे खोलकर देखने के लिए कहा। दिलीप ने लिंक खोलने के बाद SBI YONO और Google Pay ऐप खोलने की कोशिश की, लेकिन दोनों ऐप काम नहीं कर रहे थे।

तीन ट्रांजैक्शन में निकले 95 हजार रुपए
कुछ समय बाद दिलीप को अपने बैंक खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली। शिकायत के मुताबिक, तीन अलग-अलग ट्रांजैक्शन में करीब ₹95 हजार ट्रांसफर किए गए थे। बैंक पहुंचकर जानकारी लेने पर पता चला कि रकम अलग-अलग खातों में भेजी गई है।

दिलीप रेडीमेड कॉम्प्लेक्स में नौकरी करते हैं। हीरानगर पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रांजैक्शन और आरोपियों से जुड़े बैंक खातों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है।

कूरियर ट्रैक करने के नाम पर छात्रा को बनाया निशाना
दूसरा मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने छात्रा वैशू राजपूत की शिकायत पर ऑनलाइन ठगी का प्रकरण दर्ज किया है। वैशू ने अपनी बहन के लिए कूरियर सर्विस के जरिए किताबें भेजी थीं।

3 सितंबर को कूरियर की जानकारी लेने के लिए दोबारा संपर्क किया गया। शिकायत के मुताबिक, इसी दौरान आरोपियों ने व्हाट्सऐप पर कस्टमर सपोर्ट के नाम से एक PDF फाइल भेजने की बात कही।

APK फाइल डाउनलोड कराई, 2 भुगतान करने को कहा
पुलिस के मुताबिक, भेजी गई फाइल में कस्टमर सपोर्ट के नाम पर APK फाइल थी। आरोपियों ने छात्रा से इसे खोलने और महज 2 रुपए का भुगतान करने को कहा।

साथ ही जल्द कूरियर पहुंचने का भरोसा दिलाया गया। इसके बाद 6 सितंबर को जब छात्रा ने अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी मिली।

खाते से निकले 61700 रुपए
शिकायत के अनुसार, छात्रा के बैंक खाते से कुल 61700 रुपए ट्रांसफर किए गए। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत की। एरोड्रम पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगी के इस पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

साइबर ठगी से बचने के लिए रहें सावधान
दोनों मामलों में ठगों ने अलग-अलग तरीके अपनाए, लेकिन दोनों में ऑनलाइन लिंक और डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल किया गया। किसी अनजान व्यक्ति के भेजे लिंक पर क्लिक करने, APK फाइल डाउनलोड करने या कस्टमर सपोर्ट के नाम पर ऐप इंस्टॉल करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जांचना जरूरी है।

खास तौर पर बैंकिंग, UPI और कूरियर से जुड़े मामलों में अनजान लिंक, ऐप या फाइल के जरिए मांगे गए भुगतान से सावधान रहें।

संबंधित समाचार

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

14 minutes ago
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद:इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

30 minutes ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

about 1 hour ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 1 hour ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 1 hour ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 1 hour ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 2 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 2 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 2 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 2 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 2 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 2 hours ago
7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता
Top News

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

about 2 hours ago
पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम
Top News

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

about 2 hours ago
कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट
Top News

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

about 2 hours ago
मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत
Top News

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

about 2 hours ago
‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है
Top News

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!