खबर
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार: इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 4:35 pm
शेयर करें:
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
कर्मचारियों के पीएफ और पेंशन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय कैबिनेट ने EPF में अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 प्रति माह करने को मंजूरी दी है।

यह बदलाव 17 सितंबर 2026 से लागू होने की जानकारी सामने आई है। इससे 15 हजार से ज्यादा और 25 हजार रुपए तक की पात्र वेतन सीमा वाले कई कर्मचारी ईपीएफ के दायरे में आएंगे। सरकार के अनुसार करीब 51 लाख कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

यह बदलाव करीब 12 साल बाद किया गया है। इससे नए पात्र कर्मचारियों को EPF के साथ EPS और EDLI जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

पहले क्या था और अब क्या बदला?
अब तक ईपीएफ के लिए अनिवार्य कवरेज की वेतन सीमा 15,000 रुपए प्रति माह थी। नई व्यवस्था में यह सीमा बढ़ाकर 25,000 रुपए प्रति माह कर दी गई है।

आसान भाषा में समझें तो जिन कर्मचारियों की संबंधित वेतन सीमा 15 हजार से ऊपर थी और वे अनिवार्य ईपीएफ कवरेज से बाहर थे, उनमें से 25 हजार रुपए तक की सीमा के भीतर आने वाले पात्र कर्मचारी अब नए नियम के तहत कवर हो सकते हैं।

25 हजार रुपए की सीमा का मतलब क्या है?
यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। 25 हजार रुपए की सीमा पूरे सीटीसी या ग्रॉस सैलरी पर लागू होने वाली सामान्य सीमा नहीं है। पीएफ की गणना के लिए लागू वेतन की परिभाषा और कर्मचारी की ईपीएफ सदस्यता की स्थिति देखी जाती है।

यानी सिर्फ यह देखकर फैसला नहीं किया जा सकता कि किसी कर्मचारी की कुल सैलरी 25 हजार रुपए से कम या ज्यादा है। बेसिक पे, डीए और लागू ईपीएफ नियमों के आधार पर स्थिति तय होगी।

कर्मचारियों को क्या फायदा होगा?
नई सीमा का सबसे बड़ा असर उन कर्मचारियों पर पड़ेगा जो पहले 15,000 रुपए की सीमा से ऊपर होने के कारण अनिवार्य ईपीएफ कवरेज से बाहर रह जाते थे, लेकिन अब 25,000 रुपए की नई सीमा के भीतर आते हैं।

ऐसे पात्र कर्मचारियों को PF बचत के साथ EPS और EDLI जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं का लाभ मिल सकता है। सरकार के अनुसार करीब 51 लाख कर्मचारी इसके दायरे में आने की उम्मीद है।

पीएफ में कर्मचारी का कितना पैसा कटता है?
सामान्य ईपीएफ व्यवस्था में कर्मचारी की ओर से 12% योगदान होता है। नियोक्ता की ओर से भी 12% योगदान होता है, लेकिन नियोक्ता का योगदान ईपीएफ और ईपीएस के बीच नियमों के अनुसार बांटा जाता है।

उदाहरण के तौर पर अगर पीएफ के लिए लागू वेतन 25,000 रुपए है, तो कर्मचारी का 12% योगदान 3,000 रुपए प्रति माह होगा इसलिए नई सीमा के कारण जो कर्मचारी पहली बार EPF के दायरे में आएंगे, उनकी हर महीने की सैलरी से पीएफ कटेगा और यह राशि उनके भविष्य की बचत में जुड़ेगी।

12 साल बाद बढ़ी वेतन सीमा
ईपीएफ के लिए वेतन सीमा को पिछली बार 2014 में 6,500 से बढ़ाकर 15,000 रुपए किया गया था। अब इसे 25,000 रुपए किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार पर इस फैसले से करीब 11,339 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव पड़ने का अनुमान है।

संबंधित समाचार

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

6 minutes ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

9 minutes ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

10 minutes ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

34 minutes ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

34 minutes ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

41 minutes ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 1 hour ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 1 hour ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 1 hour ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 1 hour ago
7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता
Top News

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

about 1 hour ago
पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम
Top News

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

about 1 hour ago
कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट
Top News

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

about 1 hour ago
मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत
Top News

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

about 1 hour ago
‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है
Top News

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

about 1 hour ago
हॉस्टल में छात्रा की मौत
Top News

हॉस्टल में छात्रा की मौत:परिजनों ने किया हंगामा; इन पर की कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम
Top News

इस तारीख से बदलेगा UPI पेमेंट का नियम:2000 से ऊपर के कुछ ट्रांजैक्शन पर लगेगा इतना चार्ज; जानिए किन पर पड़ेगा असर

about 1 hour ago
तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक
Top News

तीन मिनट में जलेंगे इतने लाख दीपक:हर वॉलंटियर को जलाने होंगे इतने दीये; इतने हजार लोग नदी तट को करेंगे रोशन

about 2 hours ago
कवरेज के दौरान हादसा
Top News

कवरेज के दौरान हादसा:चैनल का हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश; पायलट और फोटो जर्नलिस्ट सहित 3 लोगों की मौत

about 2 hours ago
300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर
Top News

300 साल पुराना चिंताहरण मंदिर:जहां गणेशजी खड़े और नृत्य मुद्रा में देते हैं दर्शन

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!