खबर
Top News

धर्मनगरी में युवा धर्म संसद: इतने राज्यों से पहुंचेंगे इतने विद्यार्थी; शिक्षक-शोधकर्ता और धर्माचार्य भी होंगे शामिल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

16 सितंबर 2026, 5:33 pm
शेयर करें:
धर्मनगरी में युवा धर्म संसद

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
धर्म, संस्कृति और समकालीन विषयों पर युवाओं के बीच संवाद के लिए उज्जैन में 17 से 19 सितंबर तक युवा धर्म संसद का आयोजन किया जा रहा है।

देवास रोड स्थित गीता भवन में होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में आयोजकों के मुताबिक देश के 24 से 25 राज्यों से करीब 1700 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। इनके अलावा करीब 300 शिक्षक, शोधकर्ता और धर्माचार्य भी अलग-अलग सत्रों में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र 18 सितंबर को होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। वहीं 19 सितंबर को समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शामिल होने का कार्यक्रम है।

आयोजन को लेकर गीता भवन में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बुधवार को देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे युवा कलाकार आयोजन स्थल पर चित्रकला प्रदर्शनी के लिए पेंटिंग तैयार करते नजर आए। प्रदर्शनी की थीम ‘भारत-भाव’ रखी गई है।

कार्यक्रम के दौरान पुस्तक मेले का भी आयोजन होगा, जिसमें आयोजकों के अनुसार करीब 50 प्रमुख प्रकाशन समूह शामिल होंगे।

धर्म से लेकर तकनीक तक अलग-अलग विषयों पर चर्चा
तीन दिनों के कार्यक्रम में धर्म और संस्कृति के साथ शिक्षा, आस्था, कृषि और तकनीक जैसे विषयों को भी चर्चा में शामिल किया गया है।

आयोजकों का कहना है कि युवा प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों और धर्माचार्यों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में अलग-अलग सत्र, चर्चा, प्रदर्शनी और अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके लिए आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के बैठने, सत्रों और प्रदर्शनी की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

1700 युवाओं का रजिस्ट्रेशन
सेवाज्ञ संस्थानम् के सह मीडिया प्रमुख बादल सिंह के मुताबिक, युवा धर्म संसद के लिए करीब 1700 प्रतिभागियों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इनमें 24 से 25 राज्यों के युवा शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जुलाई में शुरू की गई थी और 31 अगस्त को बंद कर दी गई। इसके बाद भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लगातार लोगों के फोन आ रहे हैं, लेकिन आयोजन स्थल की क्षमता को देखते हुए अब अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन संभव नहीं है।

2018 से हो रहा युवा धर्म संसद का आयोजन
आयोजकों के मुताबिक, युवा धर्म संसद की शुरुआत 2018 में हुई थी। इसके पहले काशी, अयोध्या, हरिद्वार, मथुरा और कांचीपुरम में इसके आयोजन किए जा चुके हैं।

आयोजकों का दावा है कि अब तक आयोजित पांच युवा धर्म संसदों में करीब 7100 प्रतिभागी शामिल हो चुके हैं। इस बार उज्जैन में होने वाले आयोजन में भी बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी प्रस्तावित है।

शिकागो भाषण की स्मृति से जुड़ा आयोजन
आयोजकों के अनुसार, युवा धर्म संसद की अवधारणा स्वामी विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की स्मृति से जुड़ी है। इसका उद्देश्य युवाओं के बीच धर्म की अवधारणा, भारतीय संस्कार और सनातन संस्कृति से जुड़े विषयों पर संवाद के लिए मंच उपलब्ध कराना है।

इस बार का आयोजन सिद्धपीठ हनुमत निवास, अयोध्या के पीठाधीश्वर एवं संरक्षक आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरणजी महाराज के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

आयोजन पर 1.53 करोड़ रुपए खर्च का अनुमान
तीन दिवसीय युवा धर्म संसद के लिए आयोजकों ने करीब 1.53 करोड़ रुपए का अनुमानित बजट बताया है। इसमें आयोजन स्थल की व्यवस्था पर 27 लाख रुपए, यात्रा एवं आवास पर 24 लाख रुपए और भोजन एवं जलपान पर 18 लाख रुपए प्रस्तावित हैं।

प्रतिभागियों को दी जाने वाली किट पर करीब 20.20 लाख रुपए, अतिथियों के यात्रा व्यय पर 12 लाख रुपए, प्रदर्शनी और पुस्तक स्टॉल पर 9.80 लाख रुपए तथा जनसंपर्क व विज्ञापन पर 8 लाख रुपए खर्च का अनुमान है।

इसके अलावा सेवाज्ञ संस्थानम् की पुस्तक के लिए 8 लाख रुपए, साज-सज्जा एवं मंच व्यवस्था पर 5.75 लाख रुपए और वीडियो-फोटोग्राफी के लिए करीब 5 लाख रुपए प्रस्तावित किए गए हैं।

‘भारत-भाव’ थीम पर तैयार हो रही पेंटिंग
बुधवार को गीता भवन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए युवा कलाकार चित्रकला प्रदर्शनी की तैयारी करते दिखाई दिए। कलाकार ‘भारत-भाव’ थीम पर पेंटिंग तैयार कर रहे हैं।

आयोजकों के मुताबिक, इन पेंटिंग्स को कार्यक्रम के दौरान आयोजन स्थल पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकाशनों की किताबें भी उपलब्ध रहेंगी।

अगले साल द्वारका में प्रस्तावित आयोजन
आयोजकों के अनुसार युवा धर्म संसद का अगला संस्करण द्वारका में आयोजित करने की योजना है। इसके लिए जुलाई 2027 से रजिस्ट्रेशन शुरू करने का प्रस्ताव है।

फिलहाल उज्जैन में होने वाले तीन दिवसीय आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 17 सितंबर से शुरू होने वाली युवा धर्म संसद में देशभर से आए युवा धर्म, संस्कृति और समकालीन विषयों पर अलग-अलग सत्रों में संवाद करेंगे।

संबंधित समाचार

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा
Top News

70 विदेशियों के फर्जी पासपोर्ट बनवाने का खुलासा:इतने जिलों में फैला नेटवर्क; दलालों से लेकर सरकारी सत्यापन तक जांच

3 minutes ago
ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले
Top News

ऑनलाइन ठगी के 2 नए मामले:एक रुपए भेजने के नाम पर लिंक खुलवाई; खाते से उड़ाए रुपए

9 minutes ago
यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने
Top News

यूपीआई पर विपक्ष के नेता और सरकार आमने-सामने:इस देश के दबाव का आरोप; वित्त मंत्रालय ने किया फैसले का बचाव

39 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; नोट लेते ही दबोचा

42 minutes ago
इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस
Top News

इस कंपनी का पूर्व सांसद पर इतने करोड़ की मानहानि का केस:घी को ‘नकली’ बताने वाले बयान से जुड़ा विवाद; इस दिन होगी अगली सुनवाई

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता
Top News

देखिये वीडियो, ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दिखाई मानवता:घायल व्यक्ति को समय पर ऑटो से पहुंचाया अस्पताल; ड्यूटी के साथ दिखाई इंसानियत

about 1 hour ago
शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन
Top News

शराबबंदी की मांग को लेकर महिलाओं का प्रदर्शन:मोबाइल टावर पर चढ़ीं; लगाए ये गंभीर आरोप

about 1 hour ago
पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार
Top News

पीएफ के लिए बेसिक सैलरी लिमिट बढ़कर इतने हजार:इतने साल बाद बदलाव; इतने लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा, बढ़ेगी बचत और पेंशन कवरेज

about 1 hour ago
समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती
Top News

समय पर नहीं जागती पुलिस तो सैकड़ों लोगों की जान जाती:शिवांजय राजपूत केवल दो पेटियां ही खपा पाया था

about 2 hours ago
पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ
Top News

पूरे प्रदेश के नगर निगमों में यह सबसे कमाऊ:अकेले इतने करोड़ की वसूली;16 निगमों ने मिलकर जुटाए इतने रुपए

about 2 hours ago
पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान
Top News

पुलिस नहीं ले रही पीड़ितों के बयान:37 मौतों का मामला; राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य से शिकायत

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:छात्रों की गूंज; युवाओं के बीच पहुंच रही कांग्रेस, कहीं गिटार-जामिंग तो कहीं टैटू

about 2 hours ago
शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम
Top News

शहर के 10 प्रमुख मार्गों और चौराहों का बदला जाएगा नाम:नामकरण समिति की बैठक में प्रस्ताव स्वीकृत; अंतिम मंजूरी के लिए एमआईसी भेजा

about 2 hours ago
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल
Top News

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशासन की फीस व्यवस्था पर उठाए सवाल:कहा- मुद्दा रकम नहीं; परंपरा का है, हम 10 लाख क्या और ज्यादा दे देते

about 2 hours ago
बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका
Top News

बिल्डर्स को नगर निगम का 200 करोड़ का झटका:70 से अधिक निर्माणकर्ताओं को थमाए टैक्स नोटिस; मामला पहुंचा हाई कोर्ट

about 2 hours ago
7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता
Top News

7 घंटे रुकेंगे कांग्रेस नेता:छात्रों से सीधा संवाद; इस पार्क के सामने होगा कार्यक्रम

about 2 hours ago
पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम
Top News

पांच घंटे चक्काजाम के बाद झुका निगम:विद्यार्थियों की मांगें मानी

about 2 hours ago
कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट
Top News

कॉलेज में छात्रों के बीच मारपीट:स्टूडेंट के सिर पर बोतल फोड़ी; चेन गुम और मोबाइल टूटने का भी आरोप

about 2 hours ago
मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत
Top News

मिसाइल वाले बयान से गरमाई सियासत:काैन बोला- ‘माई के लाल हो तो बताओ कब लॉन्च करोगे’; विधायक के बयान पर इस नेता ने किया पलटवार

about 2 hours ago
‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है
Top News

‘पप्पू’ से ‘डोकरा’ तक भाजपा को राहुल से इतना डर क्यों लगता है:राहुल के एक दिन के दौरे से आखिर मालवा के गढ़ में डर किस बात का

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!