राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: महासचिव और ट्रस्ट सदस्य ने दिया इस्तीफा; आरोपों के बीच बढ़ी हलचल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों के इस्तीफे विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्तर पर लिए गए हैं। हालांकि इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
दोनों नेताओं का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मामला चर्चा में है। बताया जा रहा है कि चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने का फैसला किया।
एफआईआर में नाम नहीं, फिर भी दिया इस्तीफा
सूत्रों के मुताबिक, चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम दर्ज एफआईआर में शामिल नहीं है। इसके बावजूद दोनों ने पद से इस्तीफा दे दिया। विपक्ष लंबे समय से इस मामले में चंपत राय की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था।
अब तक 8 गिरफ्तार, जांच जारी
चढ़ावा मामले में अब तक 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों के बाद मामले ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है।
सपा ने उठाए सवाल
फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि संबंधित पदाधिकारियों को जांच शुरू होने से पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। उन्होंने यह भी मांग की कि जिन लोगों पर जिम्मेदारी बनती है, उनके नाम भी एफआईआर में शामिल किए जाएं। सपा सांसद ने पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है।
एसआईटी फिर करेगी पूछताछ
सूत्रों के अनुसार, विशेष जांच दल (एसआईटी) एक बार फिर अयोध्या पहुंचकर मामले की जांच आगे बढ़ाएगा। टीम नए नामों की पड़ताल करने के साथ पहले से गिरफ्तार आरोपियों से भी दोबारा पूछताछ करेगी।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!