पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सोशल मीडिया सुसाइड अलर्ट पर एक्शन; युवक की जान बचाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंदौर में सोशल मीडिया पर आत्महत्या का प्रयास दर्शाने वाले एक वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई करते हुए एक युवक की जान बचा ली। यह कार्रवाई छत्रीपुरा पुलिस स्टेशन क्षेत्र में की गई।
जानकारी के अनुसार, 19 मई 2026 को एक इंस्टाग्राम यूजर द्वारा अपने अकाउंट पर गले में फंदा डालकर आत्महत्या के प्रयास का वीडियो पोस्ट किया गया था। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सुसाइड अलर्ट के रूप में चिन्हित किया और इसकी सूचना मेटा (Instagram) द्वारा संबंधित एजेंसियों को भेजी गई। सूचना राज्य साइबर सेल के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए इंदौर पुलिस कमिश्नाेरेट के जोन-4 के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसके बाद छत्रीपुरा थाना पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी इनपुट और साइबर जानकारी के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस कर उसे सुरक्षित अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव के कारण ऐसा कदम उठाने की सोच रहा था।
पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए युवक की काउंसलिंग की और उसे समझाइश दी कि किसी भी समस्या का समाधान आत्महत्या नहीं है। साथ ही उसे यह भी बताया गया कि तनाव की स्थिति में परिवार, मित्रों या पुलिस से खुलकर बात करनी चाहिए।
पुलिस ने परिजनों को भी समझाइश दी कि वे पारिवारिक माहौल को सकारात्मक रखें और किसी भी तनावपूर्ण स्थिति में सहयोगात्मक रवैया अपनाएं। इंदौर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति में मानसिक तनाव या आत्मघाती प्रवृत्ति के संकेत दिखें तो तुरंत मदद लें और ऐसे मामलों में 112 नंबर पर संपर्क करें।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!