विस्फोटक अधिनियम की कार्रवाई पर उठे सवाल: दीपावली के बाद सामने आई प्रशासनिक कार्रवाई की खामियां
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जिले में विस्फोटक अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई को लेकर कई गंभीर प्रश्न खड़े हो रहे हैं। दीपावली पर्व बीतने के कुछ समय बाद अब प्रशासन द्वारा वैध-अवैध पटाखा फैक्ट्रियों, व्यापारियों और गोदामों पर की गई कार्रवाई की वास्तविक स्थिति का खुलासा होने लगा है। खजराना जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में पटाखा मार्केट में हुए अग्निकांड से सुरक्षा व्यवस्थाओं का खुलासा भी हुआ है।
छह स्थानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई
आग की घटना के बाद एसडीएम द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति सामने लाई गई। सार्वजनिक सुरक्षा के तहत इंदौर जिले के हातोद, सांवेर, बिचौली हप्सी, राऊ और देपालपुर सहित कुल छह स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। इस दौरान बड़ी मात्रा में बारूद और अवैध पटाखे जब्त किए गए। कई फैक्ट्रियों, गोदामों और दुकानों को सील कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। साथ ही अवैध निर्माण ध्वस्त किए।
अधिकारी-जमीन मालिक के बीच सौदेबाजी की चर्चा
सूत्रों के अनुसार कार्रवाई के दौरान जमीन मालिक को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जाता है पूर्व में भी इसी जमीन पर अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित होने पर कार्रवाई हुई थी, लेकिन तब भी संचालक को बचा लिया गया था। इस बार भी अधिकारियों और जमीन मालिक के बीच कथित सौदेबाजी की चर्चा है। एक विभाग द्वारा धनराशि लिए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है।
गृह विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन
दीपावली के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगाए गए अस्थायी पटाखा बाजारों में राज्य शासन के गृह विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया गया था। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना अधिकारियों की मिलीभगत की ओर इशारा करता है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता था।
टेंडरधारी की लापरवाही
अस्थायी पटाखा व्यापारियों के लिए टीन शेड मार्केट निर्माण में टेंडरधारी द्वारा गंभीर अनियमितताएं की गईं। दुकानों के बीच निर्धारित 3 मीटर की दूरी नहीं रखते हुए शेड आमने-सामने बनाए गए। इसके अलावा पानी की टंकी और रेत जैसी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं भी नहीं थीं। इन अव्यवस्थाओं को लेकर पुलिस ने सुरक्षा कारणों से पटाखा बाजार बंद करवा दिया, जिससे प्रशासन और टेंडरधारी की कथित साठगांठ का खुलासा हुआ।
गंधवानी अग्निकांड के बाद सख्ती के निर्देश
धार जिले के गंधवानी में पटाखा बाजार में लगी भीषण आग के बाद इंदौर कलेक्टर ने विस्फोटक नियम 2008 के तहत सभी सुरक्षात्मक उपायों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश एसडीएम को दिए थे। इसके बावजूद दीपावली के दौरान पटाखा बाजारों एवं गोदामों में विस्फोटक अधिनियम के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में संबंधित अधिकारी पूरी तरह विफल रहे। निरीक्षण में कई गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ, लेकिन कलेक्टर एवं एडीएम स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, सफाईकर्मियों की हड़ताल का असर:कूड़ा नहीं उठा तो खुल गई ‘नंबर वन’ सफाई की परत; सड़क पर फेंका कचरा

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!