थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल: पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

फूटी कोठी चौराहा सब्जी मंडी मामला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस पार्षद को लात मारकर हीरो बनने की कोशिश करने वाले युवक की हेकड़ी पुलिस गिरफ्त में आते ही निकल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिन में भीड़ के बीच दबंगई दिखाने वाला उक्त युवक रात होते-होते हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।
हालांकि द्वारकापुरी पुलिस ने कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
दरअसल, बुधवार सुबह फूटी कोठी चौराहा पर सब्जी विक्रेताओं को हटाने पहुंचे नगर निगम अफसरों का कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं से विवाद हो गया था। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट ने एक निगम कर्मचारी को थप्पड़ मार दिया। प्रदर्शनकारियों की धक्का-मुक्की से नाराज निगमकर्मी थाने पहुंच गए थे।
हंगामे के बीच पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को हिरासत में ले लिया। पुलिसकर्मी उन्हें टांगाटोली कर पुलिस वाहन तक ले जा रहे थे। उसी दौरान भीड़ में मौजूद हिमांशु पाटीदार ने पार्षद को लात मार दी। यह हरकत कैमरे में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उसकी सारी हेकड़ी फुर्र हो गई।
नेता प्रतिपक्ष पर भी दर्ज हुआ केस, जमानत खारिज
निगम के रिमूवल विभाग में बेलदार सचिन बमनेरे की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने निगम की नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट, प्रह्लाद पांडे, रक्षा गोड़के, गायत्री खोटे, अमित माटेजा, अतुल लावरे और सोना चौधरी सहित सात लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया।
सभी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां जमानत याचिका खारिज होने के बाद चार को जिला जेल भेज दिया गया। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
वीडियो बनाकर घिघियाया युवक
मेरा नाम हिमांशु पाटीदार है। सुबह नगर निगम द्वारा फूटी कोठी चौराहा पर अतिक्रमण हटाया जा रहा था। उस बीच राजू भैया को पुलिस ले जा रही थी, तभी मेरा पैर राजू भैया को गलती से लग गया। मैं माफी चाहता हूं। भैया को पैर लगाने का मेरा इस प्रकार का कोई उद्देश्य नहीं था। इसके लिए मैं भैया से माफी चाहता हूं।
मेरा इस प्रकार का कोई उद्देश्य नहीं था और मैं न ही किसी पार्टी का कार्यकर्ता हूं। मैं सिर्फ एक आम नागरिक हूं, जो कि वहां नगर निगम द्वारा हटाए जा रहे अतिक्रमण को देखने रुका था। इस बीच धक्का-मुक्की में मेरा पांव भैया को लग गया। मैं फिर से भैया से माफी चाहता हूं।
माफी भी नहीं आई काम, पार्षद ने दर्ज कराया केस
मारुति नगर, सुखलिया निवासी पार्षद राजू भदौरिया की शिकायत पर द्वारकापुरी पुलिस ने हिमांशु पाटीदार के खिलाफ केस दर्ज किया है। भदौरिया ने आरोपी पर धरना-प्रदर्शन की बात को लेकर गालियां देने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!