फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान: कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद
KHULASA FIRST
संवाददाता

भाजपा के दो नेताओं की अलग-अलग रणनीति, निगम की कार्रवाई के बाद थप्पड़-लात और एफआईआर तक पहुंचा मामला
पार्किंग बनाम मंडी की जगह दुकानें बनाने का प्रस्ताव; आसपास बन रही इमारतों को फायदा पहुंचने की भी चर्चा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
फूटी कोठी ब्रिज के नीचे लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने की नगर निगम की कार्रवाई अब सिर्फ अतिक्रमण हटाने या ट्रैफिक सुधारने का मामला नहीं रह गई। इसके पीछे स्थानीय राजनीति की खींचतान भी सामने आने लगी है। 21 नवंबर को शुरू हुई कार्रवाई के बाद बुधवार को विवाद ने ऐसा तूल पकड़ा कि मामला थप्पड़, लात-घूंसे और थाने तक पहुंच गया।
नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट पर निगमकर्मी सचिन बमनेरे को थप्पड़ मारने का आरोप लगा, वहीं कांग्रेस पार्षद राजू भदौरिया को लात मारे जाने का मामला सामने आया।
इस पूरे घटनाक्रम में द्वारकापुरी पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मंडी हटाने के मुद्दे पर अब तीन तरह की राजनीतिक और स्थानीय परिस्थितियां चर्चा में हैं। पहली, भाजपा के दो स्थानीय नेताओं के बीच मंडी की जगह के इस्तेमाल को लेकर अलग-अलग राय है।
दूसरी, ब्रिज के आसपास बन रही बड़ी इमारतों व उनके कारोबार पर मंडी हटने से पड़ने वाले संभावित असर को लेकर उठ रहे सवाल और तीसरी, जाम तथा अव्यवस्था से परेशान रहवासियों की मंडी को व्यवस्थित स्थान पर शिफ्ट करने की मांग। इन तीनों पहलुओं ने एक स्थानीय प्रशासनिक कार्रवाई को राजनीतिक टकराव में बदल दिया है।
पार्किंग या दुकानें, दो भाजपा नेताओं के प्रस्ताव अलग-अलग
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि मंडी के भविष्य को लेकर भाजपा के दो प्रभावशाली नेताओं की राय एक जैसी नहीं है। एक पक्ष ब्रिज के नीचे दुकानें बनवाकर सब्जी मंडी को व्यवस्थित रूप देने के पक्ष में बताया जा रहा है, जबकि क्षेत्र की एक महिला भाजपा नेत्री वहां पार्किंग विकसित करने की पैरवी कर रही हैं।
दोनों प्रस्तावों के बीच सहमति न बनने की बात आ रही है। यही वजह है कि मंडी की जगह को लेकर स्थानीय स्तर पर राजनीतिक खींचतान की चर्चा तेज है। हालांकि दोनों नेताओं की ओर से इन प्रस्तावों पर आधिकारिक स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।
इमारतों को फायदा पहुंचने की आशंका ने भी खड़े किए सवाल
ब्रिज के आसपास बड़ी इमारतें बन रही हैं। इनमें कुछ राजनीतिक रसूख वाले लोगों से जुड़ी बताई जा रही हैं। आशंका है कि मंडी हटने से सड़क और आसपास का क्षेत्र ज्यादा खुला दिखाई देगा, ट्रैफिक का दबाव कम होगा और वहां बन रहे फ्लैट की बिक्री तथा कीमतों पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
हालांकि मंडी हटाने की कार्रवाई और इन इमारतों को फायदा पहुंचाने के बीच किसी प्रत्यक्ष संबंध की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह पहलू चर्चा के दायरे में है।
रहवासियों की परेशानी भी मंडी हटाने का आधार
मंडी के कारण सुबह और शाम सड़क पर जाम लगने की शिकायतें लंबे समय से आती रही हैं। आसपास रहने वाले लोगों को रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है। कुछ रहवासियों का कहना है कि मंडी के आसपास भीड़ और अव्यवस्था के कारण असामाजिक गतिविधियों की शंका भी बनी रहती है।
उनका तर्क है कि सब्जी कारोबार बंद कराने के बजाय मंडी को किसी दूसरी व्यवस्थित जगह शिफ्ट किया जाए, ताकि व्यापारियों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो और क्षेत्र की यातायात व्यवस्था भी सुधरे।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस

फूटी कोठी मंडी विवाद में नया मोड़:फर्जी निगमकर्मी की एंट्री का आरोप; कांग्रेस ने रिमूवल अमले पर उठाए सवाल, पुलिस वेरिफिकेशन की मांग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!