खबर
Top News

तीस साल पुराना रास्ता बंद कर शुरू हुआ निजी निर्माण: महिलाओं ने किया विरोध

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अगस्त 2026, 5:05 pm
शेयर करें:
तीस साल पुराना रास्ता बंद कर शुरू हुआ निजी निर्माण

भू-माफिया और नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी

112 के आरक्षक पर लगाया धमकी का आरोप, भवन निरीक्षक ने शुरू की जांच

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गौरी नगर, वार्ड-2 के रहवासियों ने 30 से 40 वर्ष पुराने सार्वजनिक मार्ग पर हो रहे अवैध निजी निर्माण कार्य को तुरंत रुकवाने और रास्ते को यथावत खुला रखने की मांग करते हुए विधायक रमेश मेंदोला को ज्ञापन सौंपा है।

मार्ग बंद किए जाने के विरोध में क्षेत्र के लगभग 40 से 50 महिला-पुरुषों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। रहवासियों ने ‘भू-माफिया से रास्ता मुक्त करो’, ‘भू-माफिया हाय-हाय’ और ‘नगर निगम मुर्दाबाद’ के नारे लगाए।

रहवासी महिलाओं ने बताया कि इसी सार्वजनिक रास्ते से क्षेत्र की गैस पाइप लाइन, सीवरेज पाइप लाइन और नल पाइप लाइन डाली गई है। ऐसे में इस रास्ते को बंद करने से पूरे क्षेत्र की बुनियादी सुविधाएं भी बाधित हो रही हैं।

मामले में 112 डायल में पदस्थ आरक्षक धीरज ठाकुर पर भी स्थानीय महिलाओं के घर पहुंचकर उन्हें धमकाने का गंभीर आरोप लगा है। फरियादी महिलाओं ने बताया आरक्षक धीरज ठाकुर उनके घरों तक पहुंच गया और धमकी देते हुए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया।

विवाद बढ़ता देख निगम की टीम मौके पर पहुंची। भवन निरीक्षक आनंद रैदास ने निर्माणाधीन मकान और आसपास की संपत्तियों की रजिस्ट्री की जांच शुरू कर दी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि सरकारी दस्तावेजों व रजिस्ट्री में रास्ते की क्या स्थिति दर्ज है।

भवन निरीक्षक आनंद रैदास ने बताया निर्माणाधीन मकान के पास दोप्रदी बाई पति रामप्रसाद चौधरी का मकान है, जिनके पास नोटरी के दस्तावेज हैं और उसके पास वाले मकान में फिलहाल किराएदार रह रहे हैं। निगम प्रशासन मकान मालिक से संपर्क कर मूल रजिस्ट्री और दस्तावेज मंगवाकर जांच आगे बढ़ा रहा है।

निगम से स्वीकृत नक्शा और टीएनसीपी की अनुमति मौजूद
यह मेरे स्वामित्व का प्लॉट है और कई साल से मेरे पास है। लोग यहां से आते-जाते थे, इसलिए उन्हें लगता है कि यह आम रास्ता है। मेरे पास नगर निगम से स्वीकृत नक्शा और टीएनसीपी की अनुमति है।

मैंने अपने सभी दस्तावेज़ पुलिस थाने और ज़ोन कार्यालय में जमा करवाकर सत्यापित करा लिए हैं। पूर्व में हुए विवाद के बाद हमें कोर्ट से भी निर्माण कार्य जारी रखने और कोई रुकावट न डालने का स्पष्ट आदेश मिला हुआ है।

इसके बावजूद यहां अवैध रूप से तोड़-फोड़ की गई, जिस पर पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की। यदि किसी को आपत्ति है या लगता है कि मैं गलत हूं, तो वह कोर्ट जाने के लिए स्वतंत्र है; कोर्ट का आदेश मान्य होगा। यह 1200 वर्गफीट (20x60) का प्लॉट राजेश त्रिपाठी के नाम पंजीकृत है और मेरे पास इसकी पावर ऑफ अटॉर्नी है।

जनहित को ध्यान में रखते हुए हमने स्वयं आगे से 8 फीट और साइड से 3 फीट जगह छोड़कर ही निर्माण शुरू कराया है। किसी निजी प्लॉट से लोगों के आने-जाने मात्र से वह सार्वजनिक रास्ता नहीं बन जाता, जबकि कॉलोनी में आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध है।

लोग शॉर्टकट के चक्कर में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। यदि किसी को विरोध दर्ज कराना है, तो वह कानूनी प्रक्रिया अपनाए, कानून हाथ में लेकर तोड़-फोड़ करने का अधिकार किसी को नहीं है। - शुभम मौर्य, प्लॉटधारक/अधिकृत प्रतिनिधि

मौके पर जांच की जा रही
शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल स्थल का निरीक्षण किया गया है। निर्माणकर्ता द्वारा डीम्ड नक्शा स्वीकृति की बात सामने आई, जिसकी प्रामाणिकता और नियमानुसार निर्माण की पूरी जांच मौके पर की जा रही है। - आनंद रैदास, भवन निरीक्षक, जोन-17, नगर निगम इंदौर

बच्चों को स्कूल जाने में हो रही परेशानी
रास्ता बंद होने से बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है और आपातकालीन वाहनों की आवाजाही पर भी संकट खड़ा हो गया है। ज्ञापन सौंपने और विरोध प्रदर्शन करने वालों में गौरी नगर निवासी ममता शिवहरे, चेतना तोमर, संगीता यादव, रीना यादव, गीता चौहान, पुष्पा चौरसिया, कमलेश शर्मा, ललिता बाई, मीना राय, चेतना तायड़े, ज्योति सावकारे, पूजा तंवर और रूपाली पाटीदार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक शामिल थे।

संबंधित समाचार

STF की बड़ी कार्रवाई
Top News

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

about 6 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

about 6 hours ago
वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा
Top News

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

about 6 hours ago
किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी
Top News

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

about 6 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

about 7 hours ago
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन
Top News

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

about 7 hours ago
50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री
Top News

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

about 7 hours ago
ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक
Top News

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

about 7 hours ago
EOW की बड़ी कार्रवाई
Top News

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

about 7 hours ago
संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट
Top News

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

about 7 hours ago
गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा
Top News

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

about 7 hours ago
आईडीए पर किसानों का रातभर धरना
Top News

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

about 7 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

about 7 hours ago
भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज
Top News

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

about 7 hours ago
जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी
Top News

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

about 7 hours ago
जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर
Top News

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा

about 8 hours ago
मोमोज दुकानदार पर हमला
Top News

मोमोज दुकानदार पर हमला:शराब के लिए रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने की मारपीट; खौलता तेल ऊपर फेंका

about 8 hours ago
आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से
Top News

आज महाकाल की नगरी जगमगा उठेगी पच्चीस लाख दीपकों से:प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद के लिए होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम

about 8 hours ago
ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम
Top News

ऑटो चालकों की मनमानी पर यातायात पुलिस की लगाम:नियमों के साथ सवारियों से अच्छे व्यवहार की भी हिदायत

about 8 hours ago
‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’
Top News

‘दीये जलाने से फुर्सत मिले तो जमीनी हालत भी देखिए’:इस नेता ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!