सिंहस्थ की तैयारी तेज: शासकीय जमीन से हटाया गया अतिक्रमण; ई-कार्ट पार्किंग सहित कई प्रोजेक्ट्स को मिलेगी जगह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को ब्रह्मपुरी क्षेत्र में शासकीय जमीन को कब्जामुक्त कराने के लिए बुलडोजर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही।
व्यवस्था बेहतर बनाने की तैयारी तेज
प्रशासन के मुताबिक, यह कार्रवाई ई-कार्ट पार्किंग प्रोजेक्ट और अन्य विकास कार्यों के लिए की जा रही है। आने वाले सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए धार्मिक नगरी में बुनियादी सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है।
जमीन खाली कराई जा रही
जानकारी के अनुसार, पुलिस हाउसिंग, कंट्रोल रूम, PWD सड़कों और MPT के प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स के लिए भी जमीन खाली कराई जा रही है। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनने वाले वेटिंग हॉल्स हेतु चिन्हित स्थलों से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो
खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के सभी प्रोजेक्ट समय पर पूरे हों, इसके लिए रास्ते में आने वाले हर अड़ंगे को हटाया जाएगा। प्रशासन का उद्देश्य है कि आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ने पर विशेष फोकस
मध्य प्रदेश सरकार सिंहस्थ-2028 को विश्व स्तरीय आयोजन के रूप में विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इसके तहत धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक सुविधाओं के साथ जोड़ने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
संबंधित समाचार

बोरी में छुरियां, कमर में रिवॉल्वर:क्राइम ब्रांच ने दो हथियारबाजों को दबोचा; जिंदा कारतूस भी बरामद

केंद्रीय मंत्री शाह से मिले मुख्यमंत्री:प्रदेश के विकास का रखा पूरा ब्योरा; जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति पर की चर्चा

रात ढाई बजे चोरों का धावा:एक साथ आठ दुकानों के ताले तोड़े; सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

मर्डर स्पॉट पर पुलिस का इंसाफ:सीन रीक्रिएशन के दौरान आरोपियों पर बरसाए पाइप; रास्तेभर दर्द से चिल्लाते रहे

कार रोकी तो मिला नोटों का बोरा:गिनती के लिए थाने में बुलाना पड़ी मशीन; पुलिस जांच में जुटी

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल:अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलिजेंस; चंचल शेखर को खेल विभाग की कमान

वीडियो देखिए, बीमारी से बेहाल परिवारों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री:मदद का ऐलान; स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने का दिया भरोसा

जनशिकायतों पर ढिलाई पड़ी भारी:महापौर ने अफसरों को फटकारा; कहा- हर शिकायत को गंभीरता से सुनें और समय पर करें समाधान

मंदिर परिसर में मचा हड़कंप:बंद कमरे को लेकर लोगों ने बुलाई पुलिस; पुजारी और युवक हिरासत में

घेराबंदी कर पकड़ा चोरी का वाहन:हजारों के खिलौने-कपड़े बरामद; आरोपी गिरफ्तार

आमने-सामने टकराए ट्रक-पिकअप:चंद मिनट में धधके दोनों वाहन; जिंदा जल गया ड्राइवर

पुरानी रंजिश में फायरिंग:आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल, खाली कारतूस और मोटरसाइकिल जब्त

युवाओं पर कांग्रेस का फोकस:‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल

पहले दोस्ती, फिर युद्ध की कहानी:विदेशी डॉक्टर ने रिटायर्ड प्रिंसिपल से ऐंठे लाखों; पुुलिस जांच में जुटी

जन्म के 24 घंटे में ही पकड़ में आ जाएगी बीमारी:अस्पताल में शुरू होगी न्यूबोर्न स्क्रीनिंग; केंद्र सरकार की मदद से बढ़ेंगी सुविधाएं

हत्या के आरोपियों का जुलूस:मौका मुआयना कराने ले गई पुलिस; पिटाई का वीडियो वायरल, 7 आरोपी गिरफ्तार

दूषित पानी कांड की रिपोर्ट में अफसरों पर गिरी गाज!:टेंडर में देरी को माना बड़ी वजह; एमआईसी और जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट

निलंबित सीएसपी पर 10 हजार का इनाम:लुकआउट नोटिस जारी; जमीन सौदा मामले में बढ़ी मुश्किलें

सरकारी आदेश ही फर्जी निकला:पक्षकार को फायदा पहुंचाने वकील ने रचा फर्जीवाड़ा, एफआईआर दर्ज

निर्माणाधीन बिल्डिंग में युवती से दरिंदगी:विरोध किया तो पीटा; चीखें सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!