खबर
Top News

साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने संभाला मोर्चा: सेफ क्लिक-2.0 अभियान के तहत स्कूलों; कॉलेजों और चौराहों पर जागरूकता अभियान संचालित

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 जून 2026, 7:46 pm
शेयर करें:
साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस ने संभाला मोर्चा

डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी सुरक्षा, क्यूआर कोड और सोशल मीडिया फ्रॉड से बचने के गुर सिखाए

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सिर्फ एक गलत क्लिक जिंदगीभर की कमाई पर भारी पड़ सकता है। तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों पर लगाम के लिए पुलिस ने सैफक्लिक-2.0 अभियान के तहत शहरभर में जनजागरूकता की कमान संभाल ली है।

स्कूलों, कॉलेजों और प्रमुख चौराहों पर डिजिटल ठगी के नए हथकंडों से आगाह कर सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने का संदेश दिया जा रहा है।

कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने एनी बेसेंट स्कूल, गरिमा विहार कॉलेज, प्रेस्टीज स्कूल, प्रतिभा ग्लोबल स्कूल, सेंट पॉल स्कूल, मिलेनियम स्कूल और विद्या बाल मंदिर सहित कई संस्थानों में साइबर अपराधों के नए तरीकों से अवगत कराया।

डिजिटल अरेस्ट, फर्जी लिंक, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, क्यूआर कोड स्कैम, ओटीपी धोखाधड़ी और सोशल मीडिया ठगी से बचने के आसान और प्रभावी उपाय बताए। विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा शपथ भी दिलाई गई।

सभी ने अपनी निजी जानकारी गोपनीय रखने, अनजान लिंक या क्यूआर कोड पर क्लिक न करने, ओटीपी साझा न करने तथा साइबर अपराध की जानकारी मिलते ही तत्काल शिकायत का संकल्प लिया। पुलिस ने साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल तथा इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 704912445 की जानकारी भी साझा की।

जोनल साइबर सेल टीम पहुंची पटेल इंस्टिट्यूट : 24 जून से 8 जुलाई तक चल रहे राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान ‘सेफ क्लिक-02’ के तहत राज्य साइबर जोनल कार्यालय इंदौर की टीम ने भी शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

पटेल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में करीब 100 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराधों तथा बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। डीपीएस के लगभग 500 विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी पर्चे और पुस्तिकाएं वितरित की गईं।

पीपीटी और क्विज के माध्यम से सुरक्षित मोबाइल उपयोग, ‹सेफ क्लिक› के सिद्धांत, फर्जी लिंक और ऑनलाइन ठगी से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर क्राइम पोर्टल तथा ‹संचार साथी› एप के उपयोग की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों और शिक्षकों को साइबर सुरक्षा की शपथ दिलाकर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संकल्प दिलाया गया।

एसीपी तुषार सिंह ने धोखाधड़ी से बचने के बताए तरीके
अभियान केवल शिक्षण संस्थानों तक सीमित नहीं रहा। एसीपी संयोगितागंज तुषार सिंह ने पलासिया पुलिस के साथ पलासिया चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन कराने के साथ-साथ साइबर सुरक्षा का भी पाठ पढ़ाया।

समझाया जिस तरह सड़क पर सुरक्षा के लिए सतर्कता जरूरी है, उसी तरह डिजिटल दुनिया में भी सोच-समझकर क्लिक करना आवश्यक है। एसीपी ने नागरिकों से अपील की अनजान कॉल, मैसेज, लिंक, ई-मेल या लालच भरे ऑफर पर भरोसा न करें। बैंकिंग या सोशल मीडिया से जुड़ी गोपनीय जानकारी किसी भी साझा न करें। किसी भी साइबर ठगी की आशंका पर तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 12 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 12 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 12 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 12 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 13 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 13 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 13 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 13 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 13 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 13 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 13 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 13 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 13 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 13 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 13 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 14 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 14 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 14 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!