जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा: 15 जुआरियों को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय जुआ अड्डे का खुलासा किया है। नागझिरी थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देवास रोड क्षेत्र में छापा मारकर 15 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने मौके से 70 हजार रुपए से अधिक नकद, ताश के पत्ते और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।
मकान में चल रहा था जुए का फड़
यह कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 8 बजे देवास रोड स्थित बैंड वाली गली, क्षिप्रा विहार में की गई। यहां अब्दुल मजीद उर्फ बबलू के मकान की पहली मंजिल पर जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा था। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संक्रांति की शाम का फायदा उठाकर जुआ खेला जा रहा है।
सूचना मिलते ही दी दबिश
नागझिरी थाना प्रभारी टीआई कमल निंबल (निगवाल) के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ तत्काल दबिश दी। मौके पर पहुंचने पर मकान की ऊपरी मंजिल का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का नजारा देख पुलिस भी चौंक गई। कमरे में करीब 15 लोग जमीन पर गोल घेरा बनाकर बैठे थे, जिनके सामने ताश के पत्ते और नकद राशि फैली हुई थी।
आरोपी दिहाड़ी श्रमिक वर्ग से जुड़े हुए हैं
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी मिस्त्री, मजदूर और दिहाड़ी श्रमिक वर्ग से जुड़े हुए हैं। सभी ने छुट्टी के दिन मकर संक्रांति के अवसर पर जुआ खेलने के लिए यह फड़ सजाई थी।
नकद और 14 मोबाइल फोन किए जब्त
पुलिस ने जुआ अड्डे से 70,460 रुपए नकद, 52 ताश के पत्ते,14 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!