थाने के गेट पर धरने के बाद खुली पुलिस की नींद: कई चक्कर कटवाने के बाद दर्ज हुई 1.35 लाख के आईफोन चोरी की एफआईआर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने के लिए एक युवक को आधा दर्जन से ज्यादा चक्कर लगाने पड़े। हर बार कभी जांच तो कभी हेड साहब व्यस्त हैं कहकर उसे टाल दिया गया। आखिरकार जब फरियादी थक-हारकर लसूड़िया थाने के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गया तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। करीब चार घंटे तक चले इस विरोध के बाद पुलिस ने युवक की एफआईआर दर्ज कर ली। अब मामले में आरोपी की तलाश की जा रही है।
मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। फरियादी हिमांशु भाटिया ने पुलिस को बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी के ऑर्बिट मॉल स्थित शोरूम में स्टोर मैनेजर है। एक जून को उसके परिचित ग्राहक दिलीप जैन ने आईफोन-17 प्रो (256 जीबी) ऑर्डर किया था।
वह करीब 1.34 लाख रुपये कीमत का मोबाइल लेकर निपानिया स्थित आरोपी के फ्लैट पर पहुंचा। बातचीत के दौरान उसने मोबाइल टेबल पर रखा। मौका मिलते ही दिलीप जैन मोबाइल उठाकर घर से भाग गया।
हिमांशु ने पीछा भी किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया। पहले उसे लगा कि आरोपी लौट आएगा, लेकिन जब ऐसा नहीं हुआ तो वह थाने पहुंचा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने पहले आवेदन लिखने को कहा।
आवेदन देने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हर बार यही कहा जाता रहा कि मामला लेन-देन का है, पुलिस कुछ नहीं कर सकती। जबकि पीड़ित लगातार इसे चोरी की वारदात बताता रहा। हिमांशु के मुताबिक एक महीने के दौरान उसने आधा दर्जन से ज्यादा बार थाने के चक्कर लगाए।
कभी कहा गया कि आवेदन जांच में है, कभी बताया गया कि हेड साहब बड़े केस में व्यस्त हैं और दो-तीन दिन बाद आना। लगातार हो रही अनदेखी से परेशान होकर वह शनिवार को फिर थाने पहुंचा। घंटों इंतजार के बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो उसने थाने के मुख्य गेट पर ही धरना दे दिया।
धरने की सूचना मिलते ही थाने में हलचल मच गई। कुछ देर बाद एसआई कैलाश मर्सकोले ने युवक को बुलाकर पूरी बात सुनी। घटनास्थल अपने सर्कल में होने पर उन्होंने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और फरियादी की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज करा दिया। अब पुलिस आरोपी दिलीप जैन की तलाश में जुट गई है।
डीजीपी के आदेश बेअसर, थानों में अब भी फरियादी परेशान
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने पदभार संभालने के बाद थानों में आने वाले पीड़ितों को त्वरित न्याय और सम्मानजनक सुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बावजूद कई थानों में जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग नजर आ रही है।
शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों से पहले आवेदन ले लिया जाता है, फिर एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें जांच के नाम पर बार-बार थाने के चक्कर कटवाए जाते हैं। कई मामलों में पीड़ित की सुनवाई तब होती है, जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों या थाना प्रभारी के संज्ञान में पहुंचता है।
इससे सवाल उठ रहे हैं कि जब उच्च स्तर से स्पष्ट निर्देश जारी हैं, तो कुछ पुलिसकर्मी अब भी पुराने ढर्रे पर क्यों काम कर रहे हैं। ऐसे रवैये से न सिर्फ पीड़ितों का पुलिस पर भरोसा कमजोर पड़ता है, बल्कि विभाग की छवि भी प्रभावित होती है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!