पुलिस कमिश्नर का एक्शन: आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा; विभाग में मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में पुलिस विभाग ने अपने ही स्टाफ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले में कोहेफिजा थाने के एक आरक्षक और एफआरवी के ड्राइवर को ट्रैप कर पकड़ा है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
पुलिस कमिश्नर तक पहुंची शिकायत
मामला मकान मालिक और किराएदार के विवाद से जुड़ा है। आरोप है कि आरक्षक यशपाल तोमर विवाद में कार्रवाई करने या किराएदार के पक्ष में फैसला करवाने के बदले 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत सीधे पुलिस कमिश्नर तक पहुंचने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया।
ट्रैप ऑपरेशन में रंगे हाथों पकड़े गए
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सुनियोजित ट्रैप ऑपरेशन चलाकर आरक्षक और एफआरवी ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद आरक्षक को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि ड्राइवर को तत्काल पद से हटा दिया गया है।
थाने के अन्य स्टाफ की भी जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब कोहेफिजा थाना के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। थाना प्रभारी केजी शुक्ला के आचरण की भी जांच के दायरे में लिया गया है।
विभागीय सख्ती का संकेत
इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!