सेहत से खिलवाड़: सड़े आलू समेत 300 बेक समोसे कराए गए नष्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बेक समोसे खाने के शौकीनों को ये जानकर झटका लगेगा कि विभिन्न बेकरी-एवरफ्रेश की दुकानों पर बिक रहे बेक समोसे सेहत के लिए खराब हैं। इन्हें खाकर तबियत खराब हो सकती है।
कल खाद्य सुरक्षा दल ने एक बेकरी से 300 बेक समोसे नष्ट कराए। यहां बन रहे समोसे विभिन्न एवरफ्रेश दुकानों पर सप्लाई होते थे। दल ने बेकरी को बाद में सील कर दिया। यहां सड़ा हुआ आलू मसाला भी मिला।
कार्रवाई छोटा बांगड़दा स्थित आदित्य राज बेकरी पर हुई। इसकी कई दिनों से शिकायत मिल रही थी। कल खाद्य सुरक्षा दल ने यहां का निरीक्षण किया तो गंभीर अनियमितताएं पाई। इसके बाद 300 बेक समोसे नष्ट करवाकर दुकान को सील कर दिया गया।
यहां से बेक समोसे के अलावा, क्रीम रोल, चटनी, नमकीन और व्हिप क्रीम के नमूने जांच के लिए लेकर भेजे गए। निरीक्षण के दौरान बेकरी में बेहद अस्वच्छ परिस्थितियों में समोसे तैयार होते दिखे। बेकरी के पास वैध खाद्य लाइसेंस भी नहीं था।
जहां समोसे बन रहे थे, उस पूरे परिसर में चारों ओर गंदगी फैली हुई थी और काम कर रहे कर्मचारियों के मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र भी नहीं पाए गए। जांच में बिना लेबल लगी सॉस और ग्रीन चटनी का उपयोग होते मिला।
वहीं बेक समोसे में इस्तेमाल होने वाला आलू का मसाला सड़ा हुआ था। इसके बाद 300 बेक समोसे, सड़ा आलू मसाला, 10 बोतल चटनी और केक नष्ट करवाए गए।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि परिसर की टाइल्स टूटी हुई थीं और कच्ची खाद्य सामग्री गंदगी वाले स्थान पर जमीन पर रखी गई थी।
पीछे के हिस्से में खराब और अनुपयोगी सामग्री पड़ी मिली, जहां से तेज दुर्गंध आ रही थी। बेकरी संचालक को नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
अन्य प्रतिष्ठानों से भी लिए गए सैंपल...कार्रवाई के दौरान स्कीम नंबर-103 स्थित सुख सिस्टर बेकरी से भी बेक समोसे का सैंपल जांच के लिए लिया गया।
इसके अलावा अन्य प्रतिष्ठानों से बेक समोसा, क्रीम रोल, चटनी, नमकीन और व्हिप क्रीम के नमूने लेकर राज्य खाद्य परीक्षण लैब भेजे जा रहे हैं।
कलेक्टर शिवम वर्मा ने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी खाद्य प्रतिष्ठान में गंदगी, मिलावट, बिना लाइसेंस कारोबार या अन्य अनियमितता दिखाई दे तो इसकी शिकायत तत्काल कलेक्टर हेल्पलाइन 0731-181 पर करें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!