देशभर के खिलाड़ी हुए पुरस्कृत: राष्ट्रीय पिकलबॉल स्पर्धा का समापन; झारखंड के सोनू और महाराष्ट्र की अनुजा बने चैंपियन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल स्पर्धा को सराहा
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
झारखंड के सोनू कुमार और महाराष्ट्र की अनुजा ने राष्ट्रीय पिकलबॉल स्पर्धा में दोहरी सफलता प्राप्त की। मध्य प्रदेश के आरिश ने भी जूनियर वर्ग में ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। इस प्रतिष्ठित आयोजन के विजेताओं को मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट, मप्र ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष विधायक रमेश मेंदोला, विधायक गोलू शुक्ला, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, ऑल इंडिया पिकलबॉल संगठन के अध्यक्ष रमेश प्रभु विशेष अतिथि थे। अध्यक्षता मप्र पिकलबॉल संगठन के अध्यक्ष सीए स्वप्निल कोठारी ने की।
मप्र पिकलबॉल संगठन द्वारा गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित स्पर्धा में देशभर से 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं को 10 लाख रुपए के पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान आयोजन समिति के सचिव गोपाल अग्रवाल, संगठन सचिव बलवंत सालुंके, उपाध्यक्ष भगीरथ राठौर भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय पिकलबॉल स्पर्धा के भव्य आयोजन की प्रशंसा करते हुए देशभर से आए खिलाड़ियों को दार्शनिक अंदाज में प्रेरित किया। उन्होंने कहा- भगवान कृष्ण के समय से खेल हमारे जीवन का हिस्सा हैं। खेल एक अध्यात्म की तरह हैं। खेलों से सिर्फ शारीरिक मजबूती नहीं आती, बल्कि नकारात्मक विचार भी दूर होते हैं। जीत और हार से खेल भावना का विकास होता है। मप्र सरकार खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है।
मप्र पिकलबॉल संगठन के अध्यक्ष सीए स्वप्निल कोठारी ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं खिलाड़ी रहे हैं। खेलों के प्रति उनके लगाव का ही प्रमाण है कि तमाम व्यस्तताओं के बीच खिलाड़ियों के लिए समय निकालकर आए। पिकलबॉल का खेल दुनिया में तेजी से लोकप्रियता हासिल कर रहा है और 70 देशों में सक्रिय रूप से खेला जाता है।
स्पर्धा में पुरुषों के वर्ग में झारखंड के सोनू कुमार ने अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दोहरा खिताब जीता। पुरुष एकल ओपन वर्ग में सोनू ने महाराष्ट्र के रोहित पाटिल को सीधे सेटों में 11-1, 11-4 से पराजित किया। इसके बाद पुरुष युगल वर्ग में भी सोनू ने हरियाणा के रिदम के साथ खेलते हुए सफलता हासिल की।
युगल फाइनल में सोनू और रिदम की जोड़ी ने बिहार के गौरव और अविनाश की जोड़ी को तीन सेट के कड़े संघर्ष के बाद पराजित किया। महिला एकल ओपन वर्ग के फाइनल में महाराष्ट्र की खिलाड़ियों में टक्कर थी। अनुजा ने वृशाली को थोड़े से संघर्ष के बाद 11-6, 11-9 अंकों से पराजित कर ट्रॉफी अपने नाम की।
महिला युगल फाइनल में महाराष्ट्र की अनुजा और वृशाली ने मिलकर खेलते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इस जोड़ी का सामना महाराष्ट्र की ही अंजलि और अलायका की जोड़ी से हुआ। दोनों ही जोड़ियों ने हर अंक के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी और फैसला तीन सेट के बाद हो सका। अनुजा और वृशाली ने यह मुकाबला 11-6, 7-11, 11-8 से अपने नाम किया।
अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल में मप्र के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। प्रदेश के आरिश ने अपने ही राज्य के शुभ को आसानी से 15-6 से पराजित किया। अंडर-12 आयु वर्ग के युगल फाइनल में भी प्रदेश के केशव और शिरीश की जोड़ी चैंपियन बनी। फाइनल में इस जोड़ी ने अर्णव और आरव की जोड़ी को 15-4 से पराजित किया।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, प्रसिद्ध अभिनेता के निधन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस:मौत की परिस्थितियों की जांच; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:प्राचार्य लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार; कर्मचारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

डिप्टी सीएम के 'करीबी' पर इतने करोड़ लेने का आरोप:शराब दुकानों के ठेके दिलाने के बदले मदद का दावा

चलती कार बनी आग का गोला:महाकाल दर्शन करने जा रहा था परिवार; मची अफरा-तफरी

दो हादसे:बाइक भिड़ंत में युवक की मौत; बस की टक्कर से तीन की गई जान

छात्रा की मौत का खुलासा:दोस्त हिरासत में; पूछताछ में किए कई खुलासे

VIP नंबरों का क्रेज:तीन साल बाद फिर इतने लाख रुपए के पार पहुंची इस नंबर की कीमत

CJP के प्रदर्शन से पहले राजधानी में सख्ती:पुलिस ने अनुमति से किया इनकार; कई मेट्रो स्टेशन बंद

भारत-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:सुरक्षा में हाईटेक तकनीक का सहारा; फेस रिकग्नाइजेशन से होगी निगरानी

बस बॉडी-इंटीरियर के नाम करोड़ों की धोखाधड़ी:18 से अधिक बस संचालकों ने की शिकायत; डीसीपी तक पहुंचा मामला

देर रात हुए दो भीषण सड़क हादसे:ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत; डिवाइडर पर चढ़ी कार

RE-2 रोड पर फिर शुरू हुई रिमूवल कार्रवाई:130 बाधक मकान हटाए जा रहे; भारी पुलिस बल के साथ वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!