पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर चाकू से हमला: शराब के नशे में युवकों ने किया; जांच में जुटी पुलिस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के बरेला थाना क्षेत्र में शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में धुत बाइक सवार युवकों ने एक पेट्रोल पंप कर्मचारी से विवाद के बाद उस पर जानलेवा हमला कर दिया।
कर्मचारी गंभीर रूप से घायल
इस घटना में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना गौर-सालीवाड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप की है।
तीन युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप पर काम कर रहा कर्मचारी अंशुल पटेल अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर था, तभी दो बाइकों पर सवार तीन युवक पेट्रोल भरवाने पहुंचे।
सिगरेट पीने से रोका तो बढ़ा विवाद
बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक युवक पेट्रोल पंप परिसर में सिगरेट पी रहा था। सुरक्षा कारणों से पंप स्टाफ ने जब उसे ऐसा करने से मना किया, तो वह युवक बहस करने लगा।
घटना CCTV कैमरों में कैद
इसी दौरान उसके अन्य साथी भी वहां आ गए और विवाद देखते ही देखते हिंसा में बदल गया। आरोप है कि युवकों ने अंशुल पटेल पर चाकू से हमला कर दिया।
इस हमले में दो कर्मचारी घायल हुए हैं। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिनके फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं।
पत्थरबाजी कर मौके से भागे आरोपी
पंप स्टाफ ने जब हमलावरों को खदेड़ने की कोशिश की, तो आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी और अफरा-तफरी मचाते हुए मौके से फरार हो गए। जानकारी यह भी सामने आई है कि आरोपी बाइक से आए थे, जबकि उनकी एक कार कुछ दूरी पर खड़ी थी।
जांच में जुटी पुलिस
बरेला थाने में पदस्थ आरक्षक राज किशोर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया।
पुलिस ने सिगरेट पीने को लेकर हुए विवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!