भ्रामरी प्राणायाम किया: बनाया एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड; प्रेम गोयल, राम गोपाल व्यास और सपना पाल को ‘योग अलंकरण सम्मान’
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वच्छता की राजधानी इंदौर ने योग के क्षेत्र में भी नया इतिहास रच दिया। नगर निगम द्वारा संचालित ‘योग मित्र अभियान’ के तहत गौपुर चौराहे पर आयोजित योग कार्यक्रम में एक साथ 10 हजार योग साधकों ने 3 मिनट 19 सेकंड तक भ्रामरी प्राणायाम कर एशिया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मधु वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र बरुआ, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, क्रिकेटर नमन ओझा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, योग प्रशिक्षक और हजारों नागरिक उपस्थित थे।
भारत विश्व को योग जैसी अमूल्य धरोहर देने वाला देश - केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि भारत विश्व को योग जैसी अमूल्य धरोहर देने वाला देश है। आज योग के माध्यम से भारतीय संस्कृति और ऋषि परंपरा का विस्तार दुनिया के अनेक देशों तक पहुंच चुका है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है। यह केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा का समन्वय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा उनके नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर के 85 वार्डों में 140 से अधिक स्थानों पर प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोग योग करते हैं।
योग मित्र अभियान की वेबसाइट का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे हुआ। योग प्रशिक्षक चेतना जोशी तिवारी ने उपस्थित साधकों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस दौरान म्यूजिकल योग प्रस्तुतियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया।
कार्यक्रम में योग मित्र अभियान की अधिकृत वेबसाइट का शुभारंभ भी किया गया। योग एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम गोयल, रामगोपाल व्यास और सपना पाल को ‘योग अलंकरण सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!