एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज: फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एमवाय अस्पताल में एंबुलेंस संचालन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई फिर खुलकर सामने आ गई है। वर्षों से एंबुलेंस चला रहे तेजपुर गड़बड़ी निवासी दीपक वर्मा को आजाद नगर निवासी वसीम खान ने मोबाइल पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी ने कहा एमवाय में एंबुलेंस चलाई तो जान से खत्म कर देगा। दीपक ने जवाब दिया वर्षों से गाड़ी चला रहा है और आगे भी चलाएगा। इस पर आरोपी ने अंजाम भुगतने की धमकी दी।
दीपक की शिकायत पर राजेंद्र नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। एमवाय अस्पताल में एंबुलेंस संचालन को लेकर विवाद का पुराना इतिहास है। मरीजों को निजी अस्पताल पहुंचाने, एंबुलेंस खड़ी करने और परिसर में संचालन पर वर्चस्व को लेकर कई विवाद हो चुके हैं।
जनवरी 2022 में गोलीबारी तक हुई थी। चौहान नगर निवासी सद्दाम पर सलमान लाला, इमरान और उनके साथियों ने गोली चलाई थी। सद्दाम भी एमवाय में एंबुलेंस चलाता था।
वसीम उर्फ बाबा पर 21 से ज्यादा केस... मार्च 2025 में आजाद नगर पुलिस ने वसीम उर्फ बाबा को 100 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। उसके साथ अहमद हुसैन और राकेश शाह भी पकड़े गए थे। प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक वसीम पर देशभर में 21 से ज्यादा आपराधिक केस दर्ज थे। गुजरात एटीएस और भोपाल क्राइम ब्रांच को भी तलाश थी।
भोपाल क्राइम ब्रांच और आजाद नगर पुलिस ने उस पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।
दीपक का भी आपराधिक रिकॉर्ड
वर्ष 2024 में एमवाय अस्पताल प्रबंधन ने दीपक वर्मा सहित तीन एंबुलेंस संचालकों की अस्पताल परिसर में एंट्री प्रतिबंधित की थी। मरीजों को निजी अस्पताल भेजने के आरोपों को लेकर विवाद सामने आया था। अगस्त 2024 में अस्पताल परिसर में जन्मदिन मनाने और इमरजेंसी वार्ड में हंगामे के मामले में दीपक सहित छह लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई हुई थी।
दिसंबर 2025 में दीपक को एमवाय से मरीजों को निजी अस्पताल ले जाने वाली एंबुलेंस व्यवस्था से जुड़ा बताया गया था। अप्रैल 2025 में आरटीओ ने एमवाय अस्पताल परिसर से पांच एंबुलेंस जब्त की थीं। निजी अस्पतालों से संपर्क कर सरकारी अस्पताल के मरीजों को वहां भेजने की शिकायतें कार्रवाई की वजह बनी थीं।
अस्पताल में एंबुलेंस संचालन को लेकर किसका दबदबा है और मरीजों को निजी अस्पतालों तक पहुंचाने का खेल किस तरह चल रहा है, यह विवाद एक बार फिर चर्चा में है।
संबंधित समाचार

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!