वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की: इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ढाका।
बांग्लादेश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़क उठी है। पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग के देशव्यापी बंद के ऐलान के बीच राजधानी ढाका सहित कई इलाकों में बम धमाकों, आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाओं से तनाव फैल गया है। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के चटगांव स्थित पुश्तैनी घर को आग के हवाले कर दिया।
इसके अलावा उनके ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं को भी निशाना बनाए जाने की खबर है। पिछले दो दिनों में देश के 28 जिलों में हिंसक घटनाएं सामने आने की सूचना है।
हालात को देखते हुए पुलिस ने बड़े पैमाने पर धरपकड़ शुरू की है। रिपोर्ट के अनुसार राजधानी ढाका में महज 24 घंटे के भीतर 565 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कई जिलों में बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (BGB) को तैनात किया गया है।
बांग्लादेश में जारी राजनीतिक तनाव के बीच प्रदर्शनकारियों ने चटगांव स्थित मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी मकान में आग लगा दी। घटना के सामने आए फुटेज में मकान में आग लगने का दावा किया गया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में यूनुस से जुड़े ग्रामीण बैंक की कई शाखाओं में भी आगजनी की खबरें सामने आई हैं।
हालांकि, यूनुस के घर में आग लगाने वालों की पहचान और हमले के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। इस घटना को अवामी लीग और यूनुस के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक टकराव से जोड़कर देखा जा रहा है।
अगस्त 2024 में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद मोहम्मद यूनुस ने अंतरिम सरकार की कमान संभाली थी। उनके कार्यकाल में अवामी लीग के खिलाफ कड़े कदम उठाए गए थे। पार्टी की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया और बड़ी संख्या में नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।
राजधानी ढाका में बंद से पहले सुबह होने से पहले कई स्थानों पर देसी बम धमाके होने की खबर है। इसके साथ ही विभिन्न इलाकों में वाहनों में आग लगाने और संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने की घटनाएं भी सामने आई हैं।
पिछले दो दिनों में बांग्लादेश के 28 जिलों में बम धमाकों और आगजनी की घटनाएं दर्ज किए जाने की सूचना है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कम से कम दो कार्यालयों और पार्टी के एक नेता के घर में आग लगाई गई। वहीं, अवामी लीग के दो कार्यालयों तथा पार्टी नेताओं की पांच संपत्तियों को भी निशाना बनाया गया।
ढाका में अवामी लीग के दो नेताओं के घरों पर हमले की खबर है। इन घटनाओं में BNP कार्यकर्ताओं की संलिप्तता की आशंका जताई गई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग ने देशव्यापी बंद का ऐलान किया है। इसके मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों ने राजधानी ढाका में कार्रवाई तेज कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने 24 घंटे में 565 लोगों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए लोगों में हसीना सरकार में शिक्षा मंत्री रहे नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल बताए गए हैं। उन्हें बुधवार देर रात ढाका स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया।
अवामी लीग ने यह बंद उस विशेष ट्रिब्यूनल के फैसले की बरसी पर बुलाया है, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को उनकी अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई थी। हसीना पर जुलाई 2024 के छात्र आंदोलन को दबाने के दौरान मानवता के खिलाफ अपराध करने के आरोप लगाए गए थे।
रॉयटर्स के मुताबिक पिछले दस दिनों में कम से कम 28 जिलों में देसी बम धमाकों और वाहनों में आगजनी की घटनाएं हुई हैं। हिंसा में सत्तारूढ़ BNP के दो सदस्यों की मौत की भी खबर है। कई पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हुए हैं। ग्रामीण बैंक के कम से कम 37 कार्यालयों और शाखाओं को 10 नवंबर के बाद से आगजनी या आग लगाने के प्रयासों में निशाना बनाया गया है।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के बाद सत्ता से हट गई थीं। इसके बाद से वह भारत में रह रही हैं। हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन सरकार ने उनकी यात्रा के लिए आवश्यक नए पासपोर्ट और पहचान दस्तावेज जारी करने का अनुरोध स्वीकार नहीं किया है।
संबंधित समाचार

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा:8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!