खबर
Top News

मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत... निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा: 8 साल का बच्चा भी नहीं बचा हमलावरों की निर्ममता से; 50 से ज्यादा लोग थे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 नवंबर 2026, 3:45 pm
शेयर करें:
मुस्लिम कट्टरपंथियों की जुर्रत...  निहत्थे पिता-पुत्र को घेरकर पीटा

बजरंग दल के पहुंचते ही मचा हंगामा, पांच थानों का पुलिस बल बुलाना पड़ा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
उन्मादियों ने शहर की शांतपूर्ण फिजा में जहर घोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पंढरीनाथ थाना क्षेत्र में मुंबई बाजार पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर मामूली सड़क हादसा का मामला अचानक तनाव और हंगामे में बदल गया। टक्कर से घायल हुए पिता और उसके महज आठ साल के मासूम बेटे को मदद मिलने के बजाय मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए घायल कर दिया।

आरोप है कि 50 से ज्यादा लोगों ने दोनों को घेरकर बेरहमी से पीटा। इस बीच टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से भाग निकला। खबर फैलते ही बजरंग दल कार्यकर्ताओं सहित राजमोहल्ला से बड़ी संख्या में हिंदू युवक मौके पर पहुंच गए।

देखते ही देखते दोनों पक्षों की भीड़ आमने-सामने हो गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस को पांच थानों का बल बुलाना पड़ा। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद हालात नियंत्रित हो सके।

जानकारी के अनुसार फरियादी गौरव पिता मुन्नालाल धौलपुरे निवासी राजमोहल्ला ने केस दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। रात करीब 12.15 बजे वह अपने आठ वर्षीय बेटे पृथ्वीराज के साथ एक्सेस स्कूटर (MP09UT7457) से राजवाड़ा से राजमोहल्ला जा रहा था।

जवाहर मार्ग पर जनता चाय के सामने एक अन्य दोपहिया मुस्लिम वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में गौरव और मासूम बेटे पृथ्वीराज घायल हो गए। इस दौरान उन्होंने विरोध करते हुए चालक को लताड़ा तो वहां बैठे 50 से 60 मुस्लिम लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसी दौरान कुछ लोगों ने उसे और उसके बेटे को घेर लिया और दोनों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने पिता-पुत्र पर लात-घूंसे बरसाए। टक्कर मारने वाला चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने बताया 50 से ज्यादा मुस्लिम कट्टरपंथियों ने मामूली सड़क हादसे के बाद घायल हिंदू पिता और उसके आठ वर्षीय बेटे को निशाना बनाया। हमलावरों ने दोनों को घेरकर बेरहमी से पीटा, जबकि टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया।

जानकारी मिलते ही बजरंगदल कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में हिंदू युवक मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया। एडीसीपी दिशेष अग्रवाल ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर बजरंगदल पदाधिकारियों को मामला शांत कराने की बात कही। फिलहाल पुलिस हमलावरों की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस ने संभाले हालात
मुंबई बाजार और जवाहर मार्ग क्षेत्र में बढ़ते तनाव और भीड़ जुटने की सूचना पर पांच थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। नारेबाजी और हंगामे के बीच पुलिस ने मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

गौरव धौलपुरे की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने का केस दर्ज किया है। मारपीट में शामिल लोगों की पहचान और घटना की आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट:आज भी हुआ इतना सस्ता; 7 दिन में गोल्ड और सिल्वर इतने टूटे

1 minute ago
भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार
Top News

भागीरथपुरा से हीरा नगर तक नशे के सौदागरों पर वार:चौकी प्रभारी रहते कमल किशोर ने 13 कार्रवाई में गांजा; ब्राउन शुगर और अल्प्राजोलम की थी जब्त

5 minutes ago
चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है
Top News

चाकू-बेल्ट से हमले का केस झूठा है:गोपाल कोडवानी का दावा-कथित हमले के समय मैं घर तथा बेटा कलेक्टोरेट में था; पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

11 minutes ago
नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे
Top News

नेशनल हाईवे पर दो भीषण सड़क हादसे:सवारियों से भरा टेंपो पलटा; ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौत

20 minutes ago
एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज
Top News

एमवायएच की एंबुलेंस सर्विस पर किसका राज:फिर हुए आमने-सामने अपराधों से लदे संचालक; जान से मारने की धमकी देने वाले वसीम पर 21 से ज्यादा केस, पुराने विवादों में दीपक का नाम भी आया

26 minutes ago
वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की
Top News

वीडियो देखिये,इस देश में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा की आग भड़की:इस शख्स के पुश्तैनी घर को किया आग के हवाले; बम धमाकों से दहशत

32 minutes ago
वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के युवाओं को बड़ी सौगात:अब साल में दो बार होगी MPPSC परीक्षा; मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान, रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

about 1 hour ago
शराब तस्करी का खुलासा
Top News

शराब तस्करी का खुलासा:ट्रक से इतनी पेटियां बरामद; घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

about 1 hour ago
लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार
Top News

लाखों की धोखाधड़ी में जालसाज मियां-बीवी गिरफ्तार:एपी ग्रुप के नाम पर चल रही थी ठगी की दुकान

about 1 hour ago
गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की
Top News

गंदगी मिली तो कार्रवाई कर 4 दुकानें सील की:बकाया शुल्क भी वसूला गया; मीट दुकानों पर नगर निगम ने की दोहरी कार्रवाई

about 1 hour ago
तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा
Top News

तीन भाइयों को बेल्ट से पीटा:बाइक की किस्त के लिए बीच सड़क पर दबंगई

about 1 hour ago
मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल
Top News

मरीजों की जान से लेकर सड़क तक का सवाल

about 1 hour ago
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं
Top News

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की अब खैर नहीं:जनता की शिकायतों पर पुलिस का एक्शन; अब तक इतने चालान बनाए

about 1 hour ago
सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी
Top News

सैफ अली खान को जान से मारने की धमकी:इस वांटेड के नाम से आया मैसेज; 2 साल पहले भी हुआ था चाकू से हमला

about 1 hour ago
नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा
Top News

नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा:इतने ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इस शहर से कार लेकर पहुंचा तस्कर भी पकड़ाया

about 1 hour ago
बूंद-बूंद की परीक्षा
Top News

बूंद-बूंद की परीक्षा:स्वच्छता में सिरमौर इंदौर के सामने अब ‘जल-संरक्षण’ की अग्नि-परीक्षा

about 1 hour ago
200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला
Top News

200 बाइक की जांच, 60 हजार रु. जुर्माना वसूला:53 चालान के बाद कलेक्टर के पास पहुंचे बाइक टैक्सी चालक; मार्च 2027 तक मांगी मोहलत

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि
Top News

वीडियो देखिये, प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि:मुख्यमंत्री बोले- पहले चरण में निवेशकों को भूखंड आवंटन पत्र; एमओयू के पांच महीने से भी कम समय में पूरा हुआ काम

about 2 hours ago
तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त
Top News

तालाबों के विकास में सुस्ती पर एजेंसी को नोटिस, ठेका होगा निरस्त:जलस्रोत सहेजने को लेकर नगर निगम ने अपनाया सख्त रुख

about 2 hours ago
लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर
Top News

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने किया हवाई फायर:हेलमेेटधारी गुर्गे को बंदूकधारी गार्ड ने ललकारा तो भागा; कॉलोनाइजर को धमकाने कॉलोनी में चलाई 5-6 गोलियां

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!