खबर
Top News

पानी के लिए सड़कों पर उतरे लोग: मटके फोड़कर प्रदर्शन; इस इलाके में चक्काजाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 1:29 pm
शेयर करें:
पानी के लिए सड़कों पर उतरे लोग

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्मी के तेवर तेज होते ही शहर में पानी का संकट गहराने लगा है। मंगलवार को विकास नगर इलाके में हालात उस समय बिगड़ गए, जब पानी की किल्लत से परेशान रहवासी सड़कों पर उतर आए। लोगों ने चक्काजाम कर विरोध जताया, खाली मटके फोड़े और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

पार्षद के नेतृत्व में सड़क पर उतरे रहवासी
विकास नगर स्थित पानी की टंकी के पास स्थानीय पार्षद सोनिला मिमरोट के साथ बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों के हाथों में खाली मटके थे, जिन्हें उन्होंने विरोध स्वरूप सड़क पर फोड़ दिया। इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के खिलाफ नाराजगी खुलकर सामने आई।

‘महीनों से नहीं सुधरी व्यवस्था’
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। नियमित सप्लाई नहीं मिल रही और कई बार पानी का प्रेशर इतना कम रहता है कि घरों तक पानी पहुंच ही नहीं पाता। पार्षद का आरोप है कि कई महीनों से शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस समाधान नहीं किया गया।

पानी डायवर्ट करने का आरोप, दूषित सप्लाई की शिकायत
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि इंटरकनेक्शन के जरिए पानी को नेहरू नगर की ओर डायवर्ट किया जा रहा है, जिससे विकास नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित हो रही है। इसके चलते जहां एक ओर पानी का प्रेशर घटा है, वहीं दूसरी ओर दूषित पानी आने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिससे लोगों में स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

निगम पर लापरवाही के आरोप, कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। चक्काजाम के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा और इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।

गर्मी बढ़ी, संकट गहराने के आसार
शहर में तापमान लगातार बढ़ रहा है, ऐसे में पानी की मांग और अधिक बढ़ने की संभावना है। यदि जल्द ही सप्लाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो अन्य इलाकों में भी इसी तरह के विरोध देखने को मिल सकते हैं।

संबंधित समाचार

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब
Top News

तीन घरों से लाखों के जेवर-नकदी गायब:नौकरानी और केयरटेकर संदेह के घेरे में; बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रखा था काम पर

5 minutes ago
भारतीय टीम संकट में घिर गई
Top News

भारतीय टीम संकट में घिर गई:सस्ते में गंवा दिए 6 विकेट; बल्लेबाजों ने किया निराश

11 minutes ago
चाय पीने के दौरान हुआ विवाद
Top News

चाय पीने के दौरान हुआ विवाद:नाबालिग से मारपीट; बाल पकड़कर पीटा

18 minutes ago
मां की बेरहमी...
Top News

मां की बेरहमी...:सात साल की बेटी का पैर गैस पर जलाया

28 minutes ago
आशियाने मलबे में हुआ तब्दील
Top News

आशियाने मलबे में हुआ तब्दील:अब सिर पर कर्ज का बोझ; इतने परिवारों पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, आसमान के नीचे कट रही रातें

40 minutes ago
संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान
Top News

संगीता के संघर्ष और आत्मनिर्भरता की कहानी सुनाकर मंत्री विजय शाह ने किया सम्मान:बोले- बैंक गारंटी मांगेगा तो मैं दूंगा; दो लाख का लोन दिलाने का भी भरोसा

about 14 hours ago
बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार
Top News

बंद फैक्ट्री से उठने लगा धुएं का गुबार:आग बुझाने में जुटीं दो दमकलें

about 14 hours ago
कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर
Top News

कार ने बाइक और ई-रिक्शा को मारी ऐसी टक्कर:कि उड़ गए परखच्चे; तीन घायल

about 15 hours ago
रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी
Top News

रिश्वत के आरोप लगाने वाले एक्टर की निकली हेकड़ी:पुलिस के सामने मांगता रहा माफी; अब क्राइम ब्रांच में होंगे बयान

about 15 hours ago
सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री
Top News

सोनिला के संघर्ष के बाद पटवारी की एंट्री:फूटी कोठी विवाद में कांग्रेस की रणनीति बदलेगी?

about 15 hours ago
खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

about 16 hours ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

about 16 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने का आरोप; केस दर्ज

about 16 hours ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

about 16 hours ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

about 16 hours ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 16 hours ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 17 hours ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 17 hours ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 17 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 17 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!