प्रतिष्ठित क्लब के चुनाव में हार के बाद पम्मी छाबड़ा का बड़ा संदेश: लिखा-जीना यहां, मरना यहां... इसके सिवा जाना कहां; मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं होने चाहिए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रतिष्ठित यशवंत क्लब के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे परमजीत सिंह (पम्मी) छाबड़ा ने हार को लोकतांत्रिक भावना के साथ स्वीकार करते हुए क्लब परिवार के नाम भावनात्मक संदेश जारी किया है। उन्होंने सभी सदस्यों के स्नेह, विश्वास, समर्थन और शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जीत और हार दोनों का सम्मान करना हमारी संस्कृति है तथा सदस्यों ने जो भी निर्णय लिया है, उसे वे पूरे सम्मान और सहर्ष स्वीकार करते हैं।
रविवार को हुए चुनाव में टीम हैप्पी YC ने शानदार जीत दर्ज की। अध्यक्ष पद पर जितेंद्र (जीतू) जैन निर्वाचित हुए, जबकि विजय कस्तूरी सचिव चुने गए। इसी पैनल से तेजवीर जुनेजा सहसचिव और रूपल एम. पारेख कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। क्लब के 5,124 सदस्यों ने मतदान कर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। अध्यक्ष पद पर परमजीत सिंह (पम्मी) छाबड़ा और जितेंद्र जैन के बीच सीधा मुकाबला था, जिसमें जीतू जैन ने बाजी मार ली।
चुनाव परिणाम के बाद जारी अपने संदेश में पम्मी छाबड़ा ने कहा कि लोकतंत्र की यही खूबसूरती है कि सदस्यों का निर्णय सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा कि मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद कभी नहीं होने चाहिए। यही भावना क्लब की एकता और गरिमा को बनाए रखेगी।
उन्होंने नव-निर्वाचित समिति और सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि नई टीम यशवंत क्लब को विकास, प्रगति, प्रतिष्ठा और गौरव के नए आयामों तक ले जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका हमेशा से यह विश्वास रहा है कि व्यक्ति नहीं, संस्था सर्वोपरि होती है।
पम्मी छाबड़ा ने अपने संदेश में यशवंत क्लब को केवल एक क्लब नहीं, बल्कि अपना विस्तारित परिवार बताया। उन्होंने क्लब के वर्षों पुराने भाव "A Club in Name, A Family in Spirit" का उल्लेख करते हुए कहा कि यह संस्था उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है।
उन्होंने भावुक शब्दों में लिखा कि जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां। जब भी क्लब को मेरी आवश्यकता होगी, मैं सदैव आपके साथ और आपके बीच उपस्थित रहूंगा। अंत में उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों के प्रति स्नेह और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव समाप्त हो चुका है, लेकिन क्लब की एकता, सम्मान और विकास के लिए उनका सहयोग भविष्य में भी निरंतर बना रहेगा। उनका यह संदेश चुनावी प्रतिस्पर्धा के बाद सौहार्द, लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थागत गरिमा को प्राथमिकता देने का संदेश माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!