पांच हजार देकर वीडियो बनाया फिर मांगे दो लाख: महिला अफसर को स्टिंग के नाम पर ब्लैकमेल करने वाला धराया
KHULASA FIRST
संवाददाता

आरोपी ने खुद को पत्रकार और ठेकेदार बताकर रचा जाल
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
श्रम विभाग की एक महिला अधिकारी को भरोसे में लेकर पांच हजार रुपए थमाए और स्पाई कैमरे से वीडियो बनाकर लाखों की उगाही का खेल शुरू कर दिया। आरोपी ने कथित स्टिंग ऑपरेशन का डर दिखाकर महिला अधिकारी और श्रम निरीक्षक को ब्लैकमेल किया तथा वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपए मांगे। क्राइम ब्रांच ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि भाई फरार है।
डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के मुताबिक, गिरफ्तार अजीत चौरसिया निवासी हीरा बाग कॉलोनी, निरंजनपुर है। उसका भाई अनिल चौरसिया भी आरोपी है। दोनों अपने को ठेकेदार और मीडिया से जुड़ा व्यक्ति बताकर श्रम अधिकारियों तक पहुंचे थे।
महिला अधिकारी ने शिकायत की आरोपी 15 मई को भाई के साथ ऑफिस आया था। उसने खुद को ठेकेदार बताते हुए कहा सुसनेर मंडी और इलेक्ट्रिक लाइट फिटिंग का काम मिला है। बातचीत के दौरान आरोपी ने पीएम श्रम योगी मान-धन योजना के तहत मजदूरों को बोनस और सहायता राशि बांटने की बात कही। इसी दौरान पांच हजार रुपए देते हुए कहा यह मजदूरों में बांट दिए जाएं। रुपए देते समय स्पाई कैमरे और मोबाइल से वीडियो बना लिया। कुछ दिन बाद उन्हें और श्रम निरीक्षक महेंद्र सिंह को कॉल कर वीडियो वायरल करने और रिश्वतखोरी के केस में फंसाने की धमकी दी। बदले में दो लाख रुपए की मांग की। बाद में सौदा 1 लाख रुपए में तय करने की कोशिश की।
मानसिक दबाव में आई महिला अधिकारी ने आखिरकार शिकायत पुलिस कमिश्नर और क्राइम ब्रांच से कर दी। जांच के बाद बुधवार रात पुलिस ने अजीत चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से मोबाइल, पेन ड्राइव, कैमरा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।
आरोपी बोला- झूठा केस बनाया
गिरफ्तार अजीत चौरसिया ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उसका दावा है उसने स्टिंग ऑपरेशन किया था और उसी से बचने के लिए झूठी एफआईआर दर्ज कराई गई है। हालांकि पुलिस का कहना है आरोपियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के पर्याप्त सबूत मिले हैं। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!