खबर
Top News

लहसुन की आड़ में अफीम की खेती: पुलिस ने किसान को दबोचा; 1300 पौधे किए जब्त

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 फ़रवरी 2026, 4:54 pm
शेयर करें:
लहसुन की आड़ में अफीम की खेती

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती का खुलासा किया है। पुलिस ने एक किसान के खेत से लहसुन की फसल के बीच छिपाकर उगाए गए 1300 अफीम के पौधे जब्त किए।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन के निर्देशन और एसडीओपी तराना भविष्य भास्कर के मार्गदर्शन में की गई।

विशेष अभियान चलाया जा रहा
जिले में लगातार मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

मुखबिर की सूचना पर दी दबिश
5 फरवरी को माकड़ोन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह राजपूत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नांदेड निवासी रघुनाथ उर्फ रुगनाथ देवड़ा अपने खेत में लहसुन की फसल के साथ-साथ अफीम के पौधे भी उगा रहा है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर नांदेड-देवली रोड स्थित खेत पर पहुंची।

लहसुन की कतारों में छिपे थे अफीम के पौधे
खेत की तलाशी के दौरान लहसुन की फसल के बीच छोटे हरे पौधे पाए गए। जांच करने पर ये सभी अफीम के पौधे निकले। पुलिस ने मौके से 26 गठ्ठरों में कुल 1300 अफीम के पौधे जब्त किए।

जब्त पौधों का कुल वजन लगभग 6 किलो 100 ग्राम बताया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 60 हजार रुपए आंकी गई है।

आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने खेत मालिक रघुनाथ उर्फ रुगनाथ देवड़ा (उम्र 50 वर्ष), निवासी ग्राम नांदेड को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18(सी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले यह अवैध खेती कर रहा था या इसके पीछे कोई नेटवर्क सक्रिय है।

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 12 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 12 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 12 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 12 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 13 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 13 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 13 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 13 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 13 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 13 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 13 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 13 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 13 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 13 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 13 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 14 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 14 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!