खबर
Top News

एक फ्लैट... दो सौदे: 4 लाख लेकर कब्जा दिया फिर दूसरा खरीदार बैठाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 जुलाई 2026, 5:33 pm
शेयर करें:
एक फ्लैट... दो सौदे

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बाणगंगा क्षेत्र स्थित प्रीमियम पार्क कॉलोनी के फ्लैट को लेकर कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि महिला ने 4 लाख रुपए बयाना लेकर फ्लैट का विक्रय अनुबंध किया, कब्जा भी दे दिया, लेकिन बाद में उसी फ्लैट का सौदा दूसरे से कर दिया। रुपए मांगने पर खुद को महामंडलेश्वर बताकर दबाव बना कथित पत्रकारों के जरिये धमकाया गया।

नंदा नगर निवासी सुमित अग्रवाल ने पुलिस कमिश्नर को की शिकायत में आरोप लगाया है कि सांवेर रोड स्थित कैलाश प्राइड निवासी शीतल ठाकुर ने भोंरासला स्थित प्रीमियम रेजीडेंसी के एक फ्लैट का सौदा 18 लाख में तय किया था। फ्लैट पर बैंक का लोन होने की बात कहते हुए पहले 4 लाख रुपए बयाने के रूप में लिए। इनमें एक लाख रुपए ऑनलाइन और तीन लाख नकद लिए गए।

इसके बाद फ्लैट का कब्जा उन्हें सौंप दिया गया और उन्होंने वहां अपना ताला लगा दिया। करीब डेढ़ माह बाद जब वह फ्लैट पर पहुंचे तो उनका ताला टूटा और अन्य ताला लगा मिला। पता चला कि उसी फ्लैट का सौदा विश्वनाथ परिहार से किया जा चुका है। महिला ने एक ही संपत्ति के कई लोगों से सौदे कर ठगी की।

सुमित अग्रवाल के मुताबिक जब उन्होंने अपने रुपए वापस मांगे तो शीतल ठाकुर टालमटोल करने लगी व कहा कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिला से जुड़े कुछ कथित पत्रकारों ने फोन कर उन्हें साध्वी शीतल से पैसे नहीं मांगने का कहकर धमकी दी।

शीतल साध्वी और महामंडलेश्वर बनकर दबाव बना रही है। मामले की शिकायत कमिश्नर कार्यालय में करने के बाद वहां से एसीपी हीरा नगर को जांच के निर्देश दिए गए, जहां पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए।

कथित पत्रकारों ने फोन कर धमकाया
सुमित अग्रवाल के मुताबिक जब उन्होंने अपने 4 लाख रुपए वापस मांगे तो शीतल ठाकुर टालमटोल करने लगी। बाद में उसने खुद को साध्वी और महामंडलेश्वर बताते हुए कहा कि कोई मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता। महिला से जुड़े कुछ कथित पत्रकारों ने फोन कर उन्हें साध्वी शीतल से पैसे नहीं मांगने का कहकर धमकी दी। सुमित ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने व अपनी राशि वापस दिलाने की मांग की है।

हीरा नगर एसीपी कार्यालय में चल रही जांच
सुमित अग्रवाल के मुताबिक शीतल ठाकुर द्वारा साध्वी और महामंडलेश्वर बनकर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। फ्लैट के लिए उधार लेकर उक्त राशि उसे दी थी, लेकिन शीतल ने फ्लैट का किसी अन्य से भी सौदा कर दिया और राशि हड़प ली। मेरे पास शीतल को सौदे के समय नकद राशि देते हुए फोटो भी है।

मामले की शिकायत कमिश्नर कार्यालय में करने के बाद वहां से एसीपी हीरा नगर को जांच के निर्देश दिए गए, जहां पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए। हफ्ताभर बीत चुका है, लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पुनः पुलिस कमिश्नर से शिकायत करेंगे।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 10 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 10 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 10 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 11 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 11 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 11 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 11 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 11 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 11 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 11 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 11 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 11 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 11 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 11 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!