खबर
Top News

लिट चौक के दूसरे दिन विकास, संस्कृति और सुरक्षा पर गहन विमर्श, महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले- 2045 में इंदौर जितना पानी चाहिए, अभी से इंतजाम कर दिया

Khulasa First

Khulasa First

संवाददाता

21 दिसंबर 2025, 5:52 pm
शेयर करें:
लिट चौक के दूसरे दिन विकास, संस्कृति और सुरक्षा पर गहन विमर्श, महापौर पुष्यमित्र भार्गव बोले- 2045 में इंदौर जितना पानी चाहिए, अभी से इंतजाम कर दिया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
महापौर ने बताया कि इंदौर को डिजिटल और आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। वर्तमान में शहर की बिजली खपत 900 मेगावाट से अधिक है, लेकिन आने वाले समय में सोलर ऊर्जा के माध्यम से इस खर्च में उल्लेखनीय कमी लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि नीतियां जनप्रतिनिधि बनाते हैं, लेकिन उनका सफल क्रियान्वयन जनता के सहयोग से ही संभव होता है। अतिक्रमण को उन्होंने एक भावनात्मक विषय बताया, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यदि समय रहते इससे नहीं निपटा गया, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य समाज की मानसिकता में परिवर्तन लाना है। पढ़े-लिखे होने के कारण ही वे राजनीति की ओर प्रेरित हुए। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए गति शक्ति मंत्रालय की तर्ज पर इंदौर में भी नियमों के तहत विकास कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि खान और सरस्वती नदियों की एक साथ सफाई की योजना है, हालांकि इसके लिए अधिक बजट की आवश्यकता होगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भारत में महापौर के पास विदेशों की तुलना में कम शक्तियां हैं और शहरों के बेहतर संचालन के लिए और अधिकारों की जरूरत है।

आज इंदौर की छवि पूरी दुनिया में उजली है और यहां का सफाई मॉडल वैश्विक स्तर पर प्रेरणा बन रहा है। इंदौर सभी प्रकार के अपशिष्ट का रीसाइक्लिंग कर रहा है, जिससे शहर की समृद्धि बढ़ेगी। इस सत्र का संचालन पत्रकार जितेंद्र व्यास ने किया।

अभिनेत्री अंजुम शर्मा ने थिएटर और अभिनय के अनुभव साझा किए
दूसरे सत्र में अभिनेत्री अंजुम शर्मा ने थिएटर और अभिनय के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि थिएटर जीवन जीने जैसा है, क्योंकि यह न केवल अभिनय सिखाता है बल्कि यह भी बताता है कि कौन सा किरदार आपके व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव डालता है।

मिर्जापुर वेब सीरीज के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि शरद शुक्ला का किरदार उनके स्वयं के सोच-विचार और प्रस्तुति से विकसित हुआ। उन्होंने इंदौर के स्वाद की भी प्रशंसा की और कहा कि छप्पन और सराफा का स्वाद हमेशा यादों में रहता है।

बहुचर्चित बॉम्बे बाजार ऑपरेशन को याद किया
तीसरे सत्र में इंदौर के तत्कालीन एसपी और पूर्व रॉ चीफ अनिल धस्माना ने वरिष्ठ पत्रकार जयदीप कार्णिक से बातचीत में बहुचर्चित बॉम्बे बाजार ऑपरेशन को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक हिंसक घटना के दौरान उनके गनमैन की शहादत हुई और पूरे शहर ने पुलिस के साथ एकजुटता दिखाई।

उन्होंने अपने करियर के अनुभव साझा करते हुए कहा कि खुफिया सेवाओं में काम पूरी तरह गुमनामी में होता है और इसके लिए विशेष मानसिकता की आवश्यकता होती है। उन्होंने युवाओं को सलाह दी कि न तो अहंकार रखें और न ही वहम।

अगर कुछ सीखना है तो साहित्य की ओर लौटना होगा: सौरभ द्विवेदी
अंतिम सत्र साहित्य और संस्कृति पर केंद्रित रहा। इंडिया टुडे हिंदी और ‘द लल्लनटॉप’ के संपादक सौरभ द्विवेदी ने कहा कि अगर कुछ सीखना है तो साहित्य की ओर लौटना होगा। किताबों को मित्र बनाकर आत्मविकास संभव है।

उन्होंने युवाओं से मोबाइल और रील्स की दुनिया से बाहर निकलकर पढ़ने, प्रकृति के निकट जाने और भारतीय परंपराओं को समझने की अपील की। सभी सत्रों में बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति ने लिट चौक की सार्थकता को और मजबूत किया।

पूर्व रॉ चीफ और लेखक विक्रम सूद ने वैश्विक राजनीति और आंतरिक सुरक्षा पर की चर्चा
चौथे सत्र में पूर्व रॉ चीफ और लेखक विक्रम सूद ने वैश्विक राजनीति और आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज की लड़ाइयां केवल सीमाओं तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि तकनीक और कूटनीति का स्वरूप बदल चुका है। उन्होंने अमेरिका की वैश्विक भूमिका पर भी टिप्पणी की और कहा कि भारत को अपनी खुफिया क्षमताओं को और मजबूत करना चाहिए।

तीन दिवसीय लिट चौक के दूसरे दिन शहर के विकास, कला-संस्कृति, पत्रकारिता और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। कार्यक्रम के पहले सत्र में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर के भविष्य को लेकर अपनी योजनाओं और सोच को बेबाकी से रखा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2045 में इंदौर को जितने पानी की आवश्यकता होगी, उसकी व्यवस्था अभी से कर ली गई है।

उन्होंने स्वीकार किया कि वर्तमान में सड़कों और नालियों के कारण लोगों को कुछ असुविधा हो रही है, लेकिन यह सब भविष्य की मजबूत राहें तैयार करने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा- ‘जहां काम होगा, वहां खुदाई भी होगी, लेकिन यही इंदौर को आगे ले जाएगी’।

टैग:

संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी
Top News

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

about 6 hours ago
जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस
Top News

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष
Top News

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

about 6 hours ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

about 6 hours ago
फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज
Indore

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

about 6 hours ago
एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न
Top News

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

about 7 hours ago
मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह
Top News

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

about 7 hours ago
चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली
Top News

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

about 7 hours ago
बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए
Top News

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

about 7 hours ago
नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस
Top News

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

about 7 hours ago
कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच
Top News

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

about 7 hours ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

about 7 hours ago
टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी
Top News

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 7 hours ago
जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा
Top News

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

about 7 hours ago
दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता
Indore

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

about 7 hours ago
ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा
Top News

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

about 7 hours ago
पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया
Top News

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

about 7 hours ago
बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री
Top News

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

about 8 hours ago
चंदर की मौत का गुस्सा
Top News

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

about 8 hours ago
तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा
Top News

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!