बारिश से पहले इंदौर के जल मार्गों से हटाई जा रही बाधा: तालाबों को लबालब भरने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

30 मई तक सफाई का लक्ष्य, 6 मशीनों से दिन-रात निकाला जा रहा कचरा और कीचड़
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मानसून के दौरान शहर के तालाब पूरी क्षमता से भर सकें, इसके लिए नगर निगम ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत काम शुरू कर दिया है। शहर के बड़े तालाबों तक बारिश का पानी पहुंचाने वाले रास्तों को युद्ध स्तर पर साफ किया जा रहा है।
आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर निगम की टीमें 6 बड़ी पोकलेन मशीनों के साथ मैदान में हैं, जो जल मार्गों से मिट्टी, कचरा और झाड़ियां हटाकर उन्हें चौड़ा कर रही हैं।
वर्तमान में बिलावली और पिपलियापाला तालाब को भरने वाले चार मुख्य रास्तों पर काम चल रहा है। बिलावली की ओर आने वाले कैलोद करताल मार्ग का 1200 मीटर हिस्सा साफ हो चुका है, जबकि मोरोद-माचला मार्ग में 1050 मीटर और राऊ-बिलावली मार्ग में 1800 मीटर की सफाई पूरी हो गई है।
इसी तरह पिपलियापाला तालाब के रास्ते पर भी करीब 300 मीटर का काम हो चुका है। इन रास्तों से गाद और मलबा हटाया जा रहा है, ताकि बारिश का पानी बिना किसी रुकावट के सीधे तालाबों तक पहुंच सके।
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि बारिश शुरू होने से पहले, यानी 30 मई की समय सीमा तक हर हाल में सभी मरम्मत और सफाई का काम पूरा कर लिया जाए।
उन्होंने कहा जल संरक्षण केवल सरकारी काम नहीं, बल्कि समाज की भी जिम्मेदारी है, इसलिए नागरिकों को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। निगम का लक्ष्य है कि इस बार बारिश की एक-एक बूंद सहेजकर शहर के भू-जल स्तर को सुधारा जाए।
संबंधित समाचार

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!