खबर
Top News

कर्णप्रयाग में निहंगों का तलवार से लोगों पर हमला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

17 जून 2026, 6:18 pm
शेयर करें:
कर्णप्रयाग में निहंगों का तलवार से लोगों पर हमला

खुलासा फर्स्ट, चमोली।
जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे सिख यात्रियों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि 5-6 बाइक सवारों के जत्थे की एक बाइक बाजार में खड़ी कार से टकरा गई, जिसके बाद शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान निहंग तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर लोगों से भिड़ गए। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक होटल कारोबारी की हालत गंभीर होने पर उसे एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जाम के कारण गौचर से नंदप्रयाग तक करीब 25 किलोमीटर क्षेत्र में जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

5 घंटे से अधिक समय तक चले जाम के चलते बद्रीनाथ धाम जाने वाले यात्रियों के साथ ही देहरादून, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और चमोली आने-जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

बाइक-कार की टक्कर के बाद बढ़ा विवाद
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 5-6 बाइकों के जत्थे की एक बाइक कर्णप्रयाग बाजार में खड़ी कार से टकरा गई। इसके बाद कार स्वामी और बाइक सवार के बीच कहासुनी शुरू हुई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के अन्य लोग और आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई होने लगी। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और तनाव का माहौल बन गया।

तलवार और धारदार हथियारों से हमला
लोगों का आरोप है कि कुछ सिख यात्री तलवार और अन्य धारदार हथियार लेकर लोगों से भिड़ गए। मारपीट में तीन लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को पहले कर्णप्रयाग अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल एक होटल कारोबारी को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर उपचार किया जा रहा है।

विरोध में चक्काजाम
घटना के विरोध में व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इसके चलते बद्रीनाथ धाम जाने और वहां से लौटने वाले सैकड़ों वाहन विभिन्न स्थानों पर फंस गए।

यात्रियों को घंटों सड़क पर इंतजार करना पड़ा, जबकि कई परिवारों, महिलाओं और बुजुर्गों को भोजन और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए भी परेशानी उठानी पड़ी। जाम के कारण पिछले चार घंटे से बद्रीनाथ यात्रा प्रभावित रही और प्रशासन को यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े।

यात्रियों की बढ़ी मुश्किल
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से चारधाम यात्रा पर निकले सैकड़ों श्रद्धालु रास्ते में फंस गए। कई परिवारों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगातार हालात की निगरानी कर रहा है।

संबंधित समाचार

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

16 minutes ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

28 minutes ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

41 minutes ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 1 hour ago
होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश
Top News

होटल में युवती के साथ पकड़ाए युवक ने की आत्महत्या की कोशिश:खाया जहर; वीडियो जारी कर किया चौंकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट
Top News

फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील पोस्ट:फोटो एडिट कर किया वायरल

about 1 hour ago
लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट
Top News

लाड़ली बहना योजना को लेकर बड़ा अपडेट:जानिए किस दिन आएगी 41वीं किस्त; खाते में सीधे आएंगे 1500 रुपए

about 1 hour ago
चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार
Top News

चेन स्नेचिंग करने वाले दोनों बदमाश गिरफ्तार:सुनार भी धराया; 16 किमी तक 500 से अधिक कैमरों के जरिये आरोपियों तक पहुंची पुलिस

about 1 hour ago
चलती कार में अचानक लगी आग
Top News

चलती कार में अचानक लगी आग:बाल-बाल बचे दो लोग

about 1 hour ago
विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा
Top News

विंटेज कारों में निकली शाही शोभायात्रा:सीएम के साथ 41 राजघरानों के वंशज हुए शामिल; रानी दुर्गावती जयंती पर जुटा जनसैलाब

about 1 hour ago
पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट
Top News

पोती ने दादा को बैट से पीटकर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:डोडा चूरा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार; सप्लाई नेटवर्क की तलाश में पुलिस

about 1 hour ago
चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी
Top News

चरित्रहीन भी निकला ब्लैकमेलर शाहरुख कुरैशी:घर की छत से नहाती महिला का मोबाइल से बनाता था वीडियो

about 2 hours ago
रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए
Top News

रबर के महंगे उपकरण की जगह सस्ते और कमजोर वाल्व लगा दिए:नर्मदा-मालवा गंभीर लिंक परियोजना में लाखों के भ्रष्टाचार की बाढ़

about 2 hours ago
60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन
Top News

60 लाख बकाया के बावजूद पटाखा बाजार को जमीन:विवादित भूमि पर अनुमति का सवाल

about 2 hours ago
भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज
Top News

भारत-वेस्टइंडीज T20 की तैयारी तेज:मैच से पहले वेस्टइंडीज टीम ने की ये डिमांड

about 2 hours ago
सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी
Top News

सनकी आशिक ने महिला को दी धमकी:दोस्ती के बाद बनाया शादी का दबाव; आरोपी हिरासत में

about 2 hours ago
सड़क पर उतरे छात्र
Top News

सड़क पर उतरे छात्र:टीचर पर लगाए ये गंभीर आरोप; DEO बोले- विभागीय जांच शुरू

about 2 hours ago
सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी
Top News

सोशल मीडिया पर दोस्ती करना पड़ा भारी:50 से ज्यादा महिलाओं के बनाए आपत्तिजनक वीडियो; ASI-डॉक्टर और साध्वी भी हुई शिकार

about 3 hours ago
सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही
Top News

सोनोग्राफी का संदिग्ध खेल या घोर लापरवाही:श्रीकृष्ण डायग्नोस्टिक सेंटर पर सील ठोंकने की मांग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!