महिला आईएएस फार्महाउस जुआकांड में नया विवाद: निलंबित टीआई ने याचिका लगाई तो भेजा इस शहर; कोर्ट से मिली ऐसी राहत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पूर्व कलेक्टर और 2009 बैच की महिला आईएएस वंदना वैद्य के फार्महाउस पर हुए जुआकांड में नए विवाद सामने आए हैं। पहले खुलासा हुआ था कि मानपुर से हटाए गए टीआई लोकेंद्र सिंह हिहोरे ने निलंबन के खिलाफ याचिका दाखिल की थी। अब इसमें एक और गंभीर मोड़ आया है।
दबाव को नहीं माना और घुटने नहीं टेके
हिहोरे ने हाईकोर्ट में शपथपत्र में आरोप लगाया कि उन्हें आईएएस वंदना वैद्य के दबाव में डाला गया। उनका कहना है कि फार्महाउस का नाम छिपाने और एफआईआर में शामिल न करने के लिए उन पर दबाव और धमकी दी गई। जब उन्होंने इस दबाव को नहीं माना और घुटने नहीं टेके, तो उन्हें टीआई पद से हटा दिया गया। हिहोरे का दावा है कि यह कार्रवाई सीधे आईएएस वंदना के दबाव में की गई।
याचिका लगाने पर बुरहानपुर ट्रांसफर
हिहोरे ने हाईकोर्ट में कहा कि जब उन्होंने अपने निलंबन के खिलाफ याचिका लगाई, तो उन्हें बुरहानपुर ट्रांसफर कर दिया गया। पहले एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने 11 मार्च को हिहोरे को सस्पेंड कर पुलिस लाइन इंदौर में अटैच किया था। इसके खिलाफ याचिका लगाए जाने पर एसपी ने प्रस्ताव भेजा और आईजी ग्रामीण अनुराग ने उन्हें बुरहानपुर में लाइन अटैच करने का आदेश दिया।
हाईकोर्ट ने लगाया स्टे
इंदौर हाईकोर्ट की बेंच ने टीआई हिहोरे की याचिका पर सुनवाई की और उनके पक्ष में राहत दी। कोर्ट ने बुरहानपुर ट्रांसफर आदेश पर स्टे लगा दिया है। साथ ही मामले में सभी पक्षकारों से जवाब मांगा गया है।
इन्हें भी बनाया गया पक्षकार
इसमें गृह विभाग के पीएस के अलावा डीजीपी, आईजी ग्रामीण, एसपी ग्रामीण, एएसपी ग्रामीण और एसडीओपी महू को भी पक्षकार बनाया गया है। यह मामला अब नई दिशा में पहुंच चुका है और हाईकोर्ट की अगली सुनवाई में पूरी जानकारी सामने आने की संभावना है।
संबंधित समाचार

154 करोड़ के अंबेडकर सेतु में खामी पर PWD सख्त:ठेकेदार से वसूली जाएगी मरम्मत की रकम; ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी

पार्किंग को लेकर विवाद:दांत के डॉक्टर पर केस दर्ज

केतन अग्रवाल हत्याकांड मामले में नए आरोपी की एंट्री:पुलिस ने हिरासत में लिया

पापा-दादी मारते हैं स्कूल भी नहीं जाने देते:7 और 9 साल की बहनों ने डॉक्टर से लगाई मदद की गुहार; चाइल्ड हेल्प लाइन ने दोनों को सुरक्षित बाल आश्रम पहुंचाया

अब गांधी नगर से रेडिसन चौराहा तक 17.5 किमी रूट पर दौड़ेगी मेट्रो:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करेंगे शुभारंभ

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:11 IAS अफसरों के हुए तबादले; 5 को मिला अतिरिक्त प्रभार

नर्मदा पाइपलाइन का लीकेज बंद:पानी और कीचड़ की समस्या खत्म

30 दिन बाद चर्चित केस में नया मोड़:जिंदा होने की उम्मीद; पुलिस को गुमराह करने की साजिश का शक

होटल सयाजी में गंदगी से नाराज युवती ने शादी की बुकिंग कर दी रद्द:रुपए वापस मांगे, कलेक्टर से शिकायत

भाजपा नगर कार्यसमिति में नेता पुत्र-पुत्री व कांग्रेस से आए नेता भी शामिल

अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार:लाखों का माल किया बरामद; पूछताछ में सामने आया सप्लायर का नाम

100 ग्राम MD ड्रग्स के साथ इतने युवक गिरफ्तार:तीन शहरों के आरोपी; ईको कार से ले जा रहे थे नशे की खेप

जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र:महाकाल महालोक की तर्ज पर भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्रीकृष्ण लोक का होगा विकास; मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

500 से 1000 वर्गफीट कैसे हुआ संपत्ति का रिकॉर्ड:क्राइम ब्रांच की जांच और कार्रवाई पर उठे सवाल

हनी ट्रैप 2.0:आरोपियों के राजनीतिक दल से जुड़े होने का दावा; दिल्ली-भोपाल में नेताओं से संपर्क का भी जिक्र

ब्राउन शुगर का सप्लायर मंदसौर से धराया:18.89 ग्राम मादक पदार्थ जब्त; इंदौर में ई-रिक्शा चालक को करता था सप्लाय

म्यूल अकाउंट से साइबर ठगी करने वाला गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच ने युवक को दबोचा; बैंक खाते और सिम का ओटीपी के लिए कर रहा था इस्तेमाल

देखिये वीडियो, राहुल गांधी के दौरे से पहले घंटा कांड:मंत्री के बयान पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता का पलटवार; भाजपा ने बोला हमला

कोकीन के शौकीन शहर के सफेदपोश:नाईजीरियन से पूछताछ में खुलासा

16 दिन बाद शिक्षक अभ्यर्थियों की भूख हड़ताल खत्म:शिक्षा मंत्री से होगी बैठक; मुख्यमंत्री तक मांग पहुंचने का मिला आश्वासन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!