खबर
Top News

भारत में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar: बेहद कम कीमत में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 अगस्त 2026, 2:40 pm
शेयर करें:
भारत में लॉन्च हुई नई Bajaj Pulsar

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय Pulsar 125 और Pulsar 150 के नए मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। दोनों बाइक्स को नए डिजाइन और कई आधुनिक फीचर्स के साथ अपडेट किया गया है।

शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹92,990
Pulsar 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹92,990, जबकि Pulsar 150 की कीमत ₹1.15 लाख से शुरू होती है। कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिलों के फ्यूल टैंक को पहले के मुकाबले ज्यादा चौड़ा किया है।

इससे बाइक्स का लुक ज्यादा मस्कुलर नजर आता है। Pulsar को पहली बार 2001 में बाजार में उतारा गया था और तब से यह Bajaj की सबसे लोकप्रिय मोटरसाइकिल सीरीज में शामिल रही है।

नई Pulsar 125 में क्या बदला?
नई Pulsar 125 में 124.38cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड DTS-i इंजन दिया गया है। यह इंजन 12.1 PS की पावर जनरेट करता है, जो पुराने मॉडल के 11.8 PS के मुकाबले ज्यादा है।

ये फीचर्स दिए गए हैं
बाइक में अब 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ Google Maps नेविगेशन, ऑल-LED लाइटिंग, हेजर्ड लाइट और USB Type-C चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा बाइक में कई राइड मोड, क्लिप-ऑन हैंडलबार, गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक, Crawl Tech जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

क्या है Crawl Tech?
Pulsar 125 का Crawl Tech फीचर बाइक को बहुत कम स्पीड पर बिना थ्रॉटल दिए आगे बढ़ने में मदद करता है। इससे ट्रैफिक या धीमी रफ्तार वाली परिस्थितियों में बाइक को नियंत्रित करना आसान हो सकता है। नई Pulsar 125 को चार रंगों में पेश किया गया है।

Pulsar 150 में 5-इंच TFT और ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स
नई Pulsar 150 में 149.5cc ऑयल-कूल्ड, ट्विन-स्पार्क, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। यह इंजन 14 PS की पावर जनरेट करता है। इसमें भी 5-इंच TFT स्क्रीन दी गई है, जिसमें Google Maps नेविगेशन के अलावा कई कनेक्टेड फीचर्स मिलते हैं। बाइक में ऑल-LED लाइटिंग, USB Type-C चार्जिंग, हेजर्ड लाइट, गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक, क्लिप-ऑन हैंडलबार, बेली पैन, कई राइड मोड, Crawl Tech जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

TFT स्क्रीन पर सेव होंगे जरूरी डॉक्यूमेंट
Pulsar 150 की TFT स्क्रीन में RC और इंश्योरेंस जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट सेव किए जा सकते हैं। इसके अलावा लाइव कॉल और मैसेज अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल और अन्य कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं। Pulsar 150 को पांच रंगों में खरीदा जा सकेगा।

2001 में शुरू हुआ था Pulsar का सफर
Bajaj Pulsar को पहली बार 2001 में लॉन्च किया गया था। दो दशक से ज्यादा समय में यह बाइक युवाओं के बीच खास तौर पर लोकप्रिय हुई है। कंपनी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 2 करोड़ से ज्यादा Pulsar बेची जा चुकी हैं।

नई Pulsar 125 और Pulsar 150 के साथ कंपनी ने इस लोकप्रिय सीरीज में आधुनिक कनेक्टिविटी और टेक्नोलॉजी फीचर्स जोड़ने के साथ डिजाइन को भी ज्यादा स्पोर्टी बनाने की कोशिश की है।

संबंधित समाचार

मैच से पहले होटल महंगे
Top News

मैच से पहले होटल महंगे:कई कमरों का किराया दोगुना; कारोबार को दोहरा फायदा होने की उम्मीद

1 minute ago
हड़ताल पर नया मोड़
Top News

हड़ताल पर नया मोड़:प्रशासन ने सफाई पंचायतों को साथ लिया; वाल्मीकि सेना पर कार्रवाई के संकेत

12 minutes ago
प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद
Top News

प्रतिष्ठित क्लब के करोड़ों के नए भवन के टेंडर पर विवाद:चेयरमैन और सचिव को कमेटी सदस्यों ने थमाया आपत्ति पत्र

22 minutes ago
प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन
Top News

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन:: गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट; 45 मिनट तक सीपीआर के बावजूद नहीं बच सकी जान

33 minutes ago
ट्रिप पर गया युवक लापता
Top News

ट्रिप पर गया युवक लापता:दोस्तों ने ट्रेन में बैठाने का दावा किया; सीसीटीवी में नहीं दिखा, परिवार ने पुलिस कमिश्नर से लगाई गुहार

39 minutes ago
देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल
Top News

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

about 1 hour ago
इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला
Top News

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

about 18 hours ago
MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Top News

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

about 19 hours ago
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी
Top News

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

about 19 hours ago
रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस
Top News

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

about 19 hours ago
बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा
Top News

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

about 19 hours ago
MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी
Top News

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

about 19 hours ago
मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद
Top News

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

about 19 hours ago
बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी
Top News

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

about 20 hours ago
परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार
Top News

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

about 20 hours ago
MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद
Top News

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

about 20 hours ago
3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज
Top News

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

about 20 hours ago
जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट
Top News

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

about 20 hours ago
देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही
Top News

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

about 20 hours ago
सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां
Top News

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!