खबर
Top News

नीट की तैयारी कर रही छात्रा चौथी मंजिल से गिरी: रात को मोबाइल पर बात करते हुए ऊपर गई थी; हादसा या कुछ और, पुलिस कॉल डिटेल खंगालने में जुटी, बड़ी बहन बोली- पेपर लीक को लेकर थी तनाव में

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

19 जून 2026, 11:28 am
शेयर करें:
नीट की तैयारी कर रही छात्रा चौथी मंजिल से गिरी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना न्यू बर्ग कॉलोनी क्षेत्र की है। गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले निजी अस्पताल और बाद में एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार सुबह उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह महज एक हादसा था या इसके पीछे कोई और वजह है।

पुलिस के मुताबिक मृतका अवंतिका मौर्य पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य थी। वह इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ किराए के फ्लैट में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह मोबाइल फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी। इसी दौरान वह बिल्डिंग के ऊपरी हिस्से की ओर चली गई। कुछ देर बाद चौथी मंजिल से गिरने की तेज आवाज सुनाई दी।

बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर पहुंचे तो अवंतिका गंभीर रूप से घायल हालत में पड़ी मिली। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल जूपिटर अस्पताल लेकर गए। हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

डॉक्टर परिवार से थी अवंतिका
अवंतिका का परिवार मूल रूप से धार जिले का रहने वाला है। उसके पिता डॉ. बंशीलाल मोर्य चिकित्सक हैं और इन दिनों एमवाय अस्पताल में प्रशिक्षण ले रहे हैं। परिजनों के अनुसार वे करीब पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे। वहीं अवंतिका की बड़ी बहन भी डॉक्टर है और दोनों बहनें इंदौर में साथ रह रही थीं।

बहन ने बताया यह कारण
बहन सपना ने जानकारी दी कि अवंतिका 3 बार नीट की एक्जाम पास नहीं कर पाई थी। हाल ही में नीट परीक्षा रद्द होने के बाद वह तनाव में थी। वह कल सामान्य रूप से बातचीत भी नहीं कर रही थी। पूरे दिन काफी चुप-चुप थी। वह ज्यादातर सवालों के जवाब सिर्फ हां या न में ही दे रही थी।

पहले भी की थी आत्महत्या की कोशिश
चचेरे भाई धन सिंह ने बताया कि अवंतिका गुरुवार को उनके साथ थी। वह बार-बार टिंचा फॉल चलने की जिद कर रही थी लेकिन मैं उसे नहीं ले गया। चचेरे भाई ने बताया कि रात करीब 9 बजे मैंने अवंतिका को घर छोड़ा था।

धन सिंह के अनुसार अवंतिका ने जनवरी में फिनाइल पीकर आत्महत्या की कोशिश की थी। 3 बार नीट क्लियर नहीं होने पर बहन और पिता ने आगे तैयारी करने से भी मना कर दिया था। इस साल उसका खरगोन के फॉर्मेसी कॉलेज में एडमिशन करवा दिया गया था।

मोबाइल कॉल बनी जांच का अहम बिंदु
पिता ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे फ्लैट के अंदर मौजूद थे। अवंतिका कब और कैसे ऊपर पहुंची तथा किन परिस्थितियों में नीचे गिरी, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि घटना के समय वह किससे बातचीत कर रही थी और बातचीत के दौरान ऐसा क्या हुआ कि कुछ ही देर बाद वह चौथी मंजिल से नीचे गिर गई।

थाना प्रभारी बोले यह बात
भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी के अनुसार अवंतिका के मोबाइल की जांच, कॉल डिटेल और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा दुर्घटनावश गिरी थी या उसने आत्महत्या की है। एसएफएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

हादसा, फिसलन या कोई और वजह?
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि छात्रा के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या थी या फिर मामला किसी अन्य परिस्थिति से जुड़ा हुआ है।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 11 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 11 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 11 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 11 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 12 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 12 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 12 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 12 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 12 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 12 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 12 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 12 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 12 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 12 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 12 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 13 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 13 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 13 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 13 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!