होटल में हिंदू युवती के साथ धराया मुस्लिम युवक: बजरंगियों का छापा; मोबाइल में मिली संदिग्ध चैटिंग से हड़कंप, पुलिस ने लिया हिरासत में, होटल संचालक पर केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
निपानिया क्षेत्र में स्थित होटल लिविंग में हिंदूवादियों ने एक मुस्लिम युवक को हिंदू युवती के साथ पकडऩे के बाद हंगामा कर दिया। खुलासा हुआ कि होटल संचालक ने उसे बिना आईडी रूम दिया था। युवक के मोबाइल से अन्य युवतियों के साथ आपत्तिजनक चैटिंग और वीडियो मिलने का दावा किया गया, जिससे माहौल और गरमा गया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेने के बाद होटल वाले पर केस दर्ज किया है।
विहिप बजरंग दल जिला जगन्नाथ कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि निपानिया स्थित बेस्ट प्राईज के पीछे हरे कृष्ण विहार कालोनी में होटल लीविंग इन में मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ ठहरा हुआ है। इसके चलते माही पवार (दीदी), विकास गुप्ता, अजय जाट, बंटू सराफ, रवि मालवीय, रवि राठौर, कुलदीप शर्मा, यशवंत गौर, बबलू ठाकुर, रजनीश यादव, राहुल पांडे और अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी होटल जा पहुंचे।
बताए कमरे से खजराना का साहिल खान हिंदू युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। युवक के मोबाइल में अन्य हिंदू युवतियों के साथ अश्लील वीडियो भी मिले तथा वाट्सअप पर कई हिंदू युवतियों से अश्लील चैटिंग भी मिली। इससे हिंदूवादियों को गुस्सा भड़क गया। साहिल खान की सेवा-पूजा के बाद युवक को लसूड़िया थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
जांच में ये भी सामने आया कि होटल संचालक व स्टॉफ द्वारा लव जिहाद को बढ़ावा देते हुए आईडी लिए बिना ही रूम दिए जा रहे थे। पुलिस जांच के लिए पहुंची तो पता चला होटल में गुजरात से आए आमीन पठान और उसके अन्य साथियों को आईडी लिए बिना ही रूम उपलब्ध करवाए गए थे। होटल संचालक द्वारा बिना कोई पहचान पत्र लिए ही अन्य राज्यों से आए संदिग्ध लोगों को ठहराए जाने को गंभीर मानते हुए होटल संचालक आकाशदीप सिंह भाटिया निवासी साकार अपार्टमेंट, माणिकबाग रोड़ स्कीम 101 पर संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया।
काम करने मांडव से इंदौर आई थी युवती
बताते हैं साहिल खान पालदा में स्टील फर्नीचर के कारखाने में काम करता है। वहीं, हिंदू युवती मांडव से दो महीने पहले ही काम करने इंदौर आई थी। साहिल खान ने युवती को बहला फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाया और शोषण करने लगा। उसने और भी कई हिंदू युवतियों को निशाना बनाया है।
संबंधित समाचार

भोपाल में धधका कबाड़ का गोदाम:आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

EOW की बड़ी कार्रवाई:GST रिटर्न भरने की आड़ में करोड़ों के फर्जीवाड़े का खुलासा; 8 एफआईआर दर्ज

पहाड़ों की बर्फबारी से ठिठुरा मध्यप्रदेश:35 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे; अगले दो दिन शीतलहर का अलर्ट

देखिये वीडियो, रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं का विरोध:राजधानी की घटना से आक्रोश; बालिकाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेशभर में जागरूकता अभियान

शादियों के सीजन में बरसेगा धन:शहर में इतने हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद; 90 फीसदी तक वेडिंग वेन्यू बुक

परिसीमन बिल पर इंडिया ब्लॉक में मतभेद:इनको मनाने में जुटी कांग्रेस; इनके समर्थन के ऐलान के बाद बढ़ी सियासी हलचल

आधी रात सड़कों पर उतरी पुलिस:762 पर कार्रवाई; 1544 संदिग्धों की जांच, नशे में वाहन चलाते मिले 286 चालक, तीन आरोपी 3 चाकू के साथ गिरफ्तार

भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत:मृतकों में चार बच्चे भी शामिल; नौकरी लगने की खुशी में मंदिर जा रहा था परिवार

बिजनेसमैन के घर इतने करोड़ की चोरी:सोने-हीरे के जेवर गायब; धनतेरस से पहले 7 लीवर वाली तिजोरी में थे रखे

बेटा जीत रहा था मुकाबला:अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गए पिता; टीम मैनेजर को आया हार्ट अटैक

पानी बचाने और नशे को हराने फिट रहने के लिए दौड़ा शहर:हजारों लोगों ने लिया भाग; मंत्री, विधायक और पुलिस कमिश्नर ने भी लगाई दौड़, मुख्यमंत्री ने दिलाई जल संरक्षण की शपथ

दूसरों की हाजिरी लेने वाले थानेदार खुद गैरहाजिर:एसपी ने किया निलंबित

हम्मालों के विवाद में पिस रहे किसान:मंडी में तुलाई रुकी तो सड़क पर उतरे अन्नदाता

अस्पताल की पार्किंग सड़क पर:मरीजों के साथ राहगीर भी परेशान; यातायात पुलिस ने की कार्रवाई

स्टेशनरी लेने गई 11 साल की छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप:57 वर्षीय पुस्तकालय संचालक गिरफ्तार

गुना में दर्दनाक सड़क हादसा:दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों की थमीं सांसें

राज्यसभा चुनाव का विवाद:जवाब देने में आनाकानी पर तीन सांसदों पर हाईकोर्ट ने लगाया जुर्माना

प्रयागराज से जबलपुर तक नशीले इंजेक्शनों की तस्करी:चार हजार इंजेक्शन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

कैंसर पीड़ित कैदी के इलाज में लापरवाही पर हाईकोर्ट सख्त:डीजीपी से एसएसपी तक की कार्यप्रणाली कठघरे में

महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन की तैयारी:विवेक तन्खा ने केंद्र की मंशा पर उठाए सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!